उज्जैन के सती गेट स्थित करीब 170 साल पुराने प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला। भक्तों की भावुक विदाई और आखिरी महाआरती के बाद जब प्रशासन ने मंदिर को हटाकर प्रतिमा को टंकी चौक पर विस्थापित करने की कोशिश की, तो लगातार 40 घंटे तक तमाम मशीनें लगाने के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से एक इंच भी नहीं हिली। तीन-तीन बार किए गए प्रयास नाकाम होने के बाद अब प्रशासन प्रतिमा की स्कैनिंग कराने की तैयारी में है। क्या यह आस्था की ताकत है या ईश्वरीय चमत्कार?




