*राष्ट्रपति भवन से आदेश।*
*क्या हुआ?*
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. *दिनेश शर्मा* को। *अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल (LG)* नियुक्त किया।
– नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से लागू होगी।
*कौन हैं दिनेश शर्मा?*
– उम्र 62 साल, जन्म 12 जनवरी 1964 लखनऊ।
– लखनऊ यूनिवर्सिटी में कॉमर्स के प्रोफेसर, ABVP से राजनीति शुरू
– 2 बार लखनऊ के मेयर (2006-2018), BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुजरात प्रभारी भी रहे।
– *2017-2022 तक योगी सरकार में UP के डिप्टी CM* (उच्च शिक्षा, विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग।)
– सितंबर 2023 से राज्यसभा सांसद, उपसभापति पैनल में, कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म होना था ।
*UP चुनाव से पहले बड़ा खेला क्यों कहा जा रहा है?*
टाइमिंग की वजह से:
1. नवंबर 2026 में UP की *10 राज्यसभा सीटें* खाली हो रही हैं, शर्मा जी की सीट भी उसी में है। उनके LG बनने से एक सीट पहले ही खाली मान ली जाएगी, BJP को वहां नया चेहरा सेट करने का मौका मिलेगा।
2. ब्राह्मण चेहरे हैं शर्मा जी, सौम्य और बेदाग छवि मानी जाती है। 2027 विधानसभा से पहले संगठन में जातीय-सामाजिक संतुलन साधने के लिए उन्हें सम्मानजनक संवैधानिक पद पर भेजना – एक तरह से मार्गदर्शक भूमिका में शिफ्ट करना।
3. खुद शर्मा जी ने कहा – “PM मोदी और गृह मंत्री शाह का आभार, केंद्र से सामंजस्य बनाकर अंडमान में पर्यटन और व्यवस्थाओं को मजबूत करूंगा।”




