*🌅📰 सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें 🇮🇳*
*📅 06 सितंबर, रविवार*
1️⃣ प्रधानमंत्री मोदी बोले—श्रीराम कॉलेज के पूर्व छात्र Gen-Z लैंग्वेज में ‘OG’ हैं; मेट्रो से कार्यक्रम में पहुंचे। 🚇🇮🇳
2️⃣ पीएम मोदी ने 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच दी। कहा—लाल किले से ‘दिमागी नक्सल’ वाली होम्योपैथी की गोली दी, तो विरोध करने वाले बौखला गए। 🇮🇳🎙️
3️⃣ ‘2013 में देश निराशा के दलदल में था’, SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला। 🇮🇳⚡
4️⃣ SRCC के 100 साल पूरे: PM मोदी बोले—इस यात्रा में कॉलेज ने पीढ़ियों को गढ़ा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा। 🎓🇮🇳
5️⃣ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले—मीडिया सेक्टर में विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी समस्या है; लोकतंत्र के लिए न्यायपालिका और मीडिया का निष्पक्ष होना जरूरी। 📰⚖️
6️⃣ नितिन गडकरी ने जाति की राजनीति के अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए लोगों से जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर मुद्दों के आधार पर वोट करने की अपील की। 🇮🇳🗳️
7️⃣ भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस प्रभारी; बघेल को असम की जिम्मेदारी दी गई। आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव। 🏛️
8️⃣ भाजपा ने महिला प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि चार राज्यों में सरकार होने के बावजूद महिला मंत्रियों का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। 👩⚖️🏛️
9️⃣ देश की न्यायपालिका में बड़ा बदलाव—सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद आठ हाईकोर्ट की कमान नए चीफ जस्टिस को सौंपी गई। ⚖️🇮🇳
🔟 पूर्व CDS अनिल चौहान ने चीन को भारत के लिए दीर्घकालिक चुनौती बताया। पाकिस्तान को भी बड़ी सुरक्षा चुनौती बताते हुए आतंकवाद, प्रॉक्सी वॉर, आत्मनिर्भरता और सैन्य तैयारियों पर जोर दिया। 🛡️🇮🇳
1️⃣1️⃣ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा—‘राहुल गांधी को कर रहे कॉपी।’ 🗣️🏛️
1️⃣2️⃣ देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर हैदराबाद में बनने की तैयारी; TCS की HyperVault परियोजना में करीब ₹70,000 करोड़ के निवेश की योजना, 1 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य। 🤖💻🇮🇳
1️⃣3️⃣ रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जिंदा मरीज को मृत घोषित करने का मामला सामने आया। जूनियर डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, लेकिन करीब एक घंटे बाद मॉर्च्यूरी में मरीज की पल्स चलने लगी। 🏥😲
1️⃣4️⃣ चार चुनावी राज्यों में 1 दिसंबर से जनगणना; उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 30 नवंबर तक लोग अपनी जानकारी खुद दर्ज करा सकेंगे। 📋🇮🇳
1️⃣5️⃣ उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को राष्ट्रपति ने अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया। 🇮🇳🏛️
1️⃣6️⃣ झारखंड सरकार में मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन; देर रात दिल का दौरा पड़ने की खबर। 🕯️🙏
1️⃣7️⃣ अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच पांच साल का समझौता; भारत में निर्मित AK-203 राइफलों के लिए स्वदेशी 7.62×39 मिमी गोला-बारूद की आपूर्ति होगी। 🇮🇳🛡️
1️⃣8️⃣ कांगो में शादी समारोह के दौरान आग लगने से 22 लोगों की मौत, कई घायल; बचने की कोशिश में लोग संकरी गलियों में फंस गए। 🕯️🌍
1️⃣9️⃣ महिला एशिया कप T20 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हुई; भारत ने 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। 🏏🇮🇳🔥
2️⃣0️⃣ देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना। उत्तराखंड के आठ जिलों और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। 🌧️⛈️⚠️




