. 🚩 जय श्री राम 🚩
*6 सितंबर, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 राजस्थान की *शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल*, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट*, राज्य के पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी, मेवाड़ में मानसून की बेरुखी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 29 और रात को 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@26, राजसमंद@28.2
🔸 चित्तौड़गढ़: राशमी के कारास का खेड़ा में *खेत के कमरे में दंपति ने की आत्महत्या*, पति का शव फंदे से लटका मिला, राजसमंद के रहने वाले थे, मजदूरी करते थे
🔸 कांग्रेस ने बदला पंजाब का प्रभारी, *भूपेश बघेल की जगह अब सचिन पायलट को दी जिम्मेदारी*
🔸 महाराष्ट्र: *दही-हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत*, मुंबई में 7 साल के बच्चे तो पुणे में महिला की गई जान, मुंबई में 168 ‘गोविंदा’ जख्मी
🔸 उत्तराखंड: देहरादून और हल्द्वानी में *बिना मान्यता वाले मदरसों पर एक्शन*, 5 को सील किया गया
🔸 पुणे: केतन हत्याकांड, *सिया और चेतन के बाद दोस्त रितेश अरेस्ट*, जानता था पूरा मर्डर प्लान
🔸 घर पर लेट आई, डांट पड़ी… *दिल्ली में 13 साल की बच्ची ने की आत्महत्या*
🔸 ईरानी नौसेना ने होर्मुज से गुजर रहे *तीन जहाजों को निशाना बनाया*
🔸 ग्रीस में *एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त*, 2 लोगों की मौत
🔸 *जंग खत्म करने के मूड में नहीं पुतिन*! ट्रंप के ‘शांति दूत’ से बोले- यूक्रेन के साथ हालात बेहद मुश्किल
🔸 डोमिनिकन रिपब्लिक की *जोहैरी मोला बनी मिस वर्ल्ड 2026*, थाईलैंड की सुंदरी ने पहनाया ताज
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के हापुड़ में बच्चों के लिए मिठाई लेने कार से उतरे शख्स को क्या पता था कि कुछ मिनटों की खरीदारी में उसकी कार ही हो जाएगी ‘टेक-अवे’ पार्सल, शख्स कार स्टार्ट छोड़कर गया था मिठाई लेने, तभी एक चोर कार लेकर हो गया फरार, खास बात यह रही कि कार में उसका वर्कर भी था बैठा, जिसे आरोपी रास्ते में उतारकर कार लेकर हो गया रफूचक्कर, कार लूट की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंच कर रही जांच, कार मालिक का बुरा हाल, बच्चों के लिए मिठाई लेने निकले थे, लेकिन चोर ने कार की ही बना दी मिठाई, लोग कस रहे तंज बोल रहे -मिठाई लेने रुकी कार, चोर ले गया ‘उधार’, वर्कर को उतारा बीच बाजार, अब CCTV बताएगा कैसे हुआ ‘स्वीट डील’ का “कार”रोबार!
🔸 *राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल*, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट
🔹 वुमेंस एशिया कप: *भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा*, पाक को 55 रनों पर किया ढेर, लगाई जीत की हैट्रिक




