*🪯 सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
👇🏻
==================================
➡गोरखपुर, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर, सीएम योगी आज पूजा अर्चना,गौ-सेवा करेंगे, सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, आज शिक्षक दिवस के दिन होगा भव्य कार्यक्रम, आज 81 अध्यापकों को सीएम करेंगे सम्मानित, उत्कृष्टत योगदान देने के लिए करेंगे सम्मानित, 76 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, बेसिक शिक्षा के 61 शिक्षकों को पुरस्कार देंगे, माध्यमिक शिक्षा के 15 शिक्षकों को पुरस्कार
➡आजमगढ़, सीएम योगी का आज संभावित आजमगढ़ दौरा, BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष की मां के निधन पर पहुंचेंगे, सीएम शोक संवेदना जताने जिवली गांव जाएंगे, 3:45 से 4 बजे तक श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम, परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे सीएम, परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे, शाम 4:10 बजे जिवली से वाराणसी रवाना होंगे, सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
➡मिर्जापुर, छुट्टी न मिलने पर सिपाही के बेटे की मौत, इलाज के अभाव में मासूम ने दम तोड़ा, विन्ध्याचल इंस्पेक्टर अजीत सिंह पर आरोप, सिपाही ने छुट्टी न देने का लगाया आरोप, छुट्टी मांगने पर बदसलूकी का भी आरोप, 31 अगस्त से छुट्टी मांग रहा था सिपाही, सिपाही मंजय बिहार के आरा जिले का निवासी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह पर गंभीर आरोप
➡सहारनपुर, कलेक्ट्रेट मस्जिद को लेकर बड़ी अफवाह, मस्जिद तोड़े जाने की खबर से हड़कंप, अफवाह के बाद मुस्लिम समाज में हलचल, MLC शाहनवाज खान भी मौके पर पहुंचे, शाहनवाज खान ने लिया हालात का जायजा, मौके पर मस्जिद तोड़े जाने की बात बेबुनियाद, डीएम को अफवाह की जानकारी दी, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की
➡सुल्तानपुर, कच्चे मकान की दीवार ढही, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, दोस्तपुर क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर की घटना
➡सुल्तानपुर, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत, बाइक चालक समेत दो घायल, मेला देख कर वापस लौट रहे थे, कूरेभार क्षेत्र के बाबूगंज बाजार की घटना
➡मेरठ, महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, शव अस्पताल के बाहर रख परिजनों ने किया हंगामा, परिजनों का आरोप डॉक्टर की लापरवाही से मौत, तबीयत खराब होने पर महिला को किया था भर्ती, स्टाफ और डॉक्टरों ने अस्पताल के गेट किए बंद, पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया, मेडिकल क्षेत्र के भाग्यश्री अस्पताल का मामला
➡कन्नौज, NH 34 पर अनियंत्रित होकर पलटा तार लदा ट्राक, ट्राक की चपेट में आया बाइक सवार युवक, कई टन माल के नीचे बाइक समेत दबा युवक, हादसे में युवक की मौके पर हुई मौत, करीब 3 घंटे चला पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
➡शामली, कैराना में सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में जा रही थी, आवास से निकलते ही पुलिस ने रोक लिया, इकरा हसन के घर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात, कैराना से सपा की सांसद हैं इकरा हसन
➡वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ का काशी दौरा आज, शाम करीब 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे सीएम, काशी में बाढ़ राहत केंद्र का दौरा करेंगे सीएम, अफसरों संग बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे, बाढ़ ग्रसित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे, श्री काशी विश्वनाथ, काल भैरव मंदिर में पूजन करेंगे
➡मैनपुरी, भारत समाचार की खबर का असर, डीएम ने मासूम बच्चों की गुहार पर संज्ञान लिया, ग्राम पंचायत बसैत में लगवाई बिजली की लाइट, मासूम बच्चों का वीडियो हुआ था वायरल, बच्चों ने मुख्यमंत्री, डीएम को धन्यवाद दिया
➡गाजियाबाद, बैग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, दमकल आग पर काबू पाने में जुटी, ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, मामा चौराहे पर निकला 8 फीट लंबा अजगर, अजगर दिखाई देने से क्षेत्रीय में मचा हड़कंप, लोगों ने अजगर को पकड़कर बोरी में किया बंद, कल्याणपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡बुलंदशहर, स्याना में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल, बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी के रूप में, अरबाज पर अलग-अलग थानों में 17 केस दर्ज, बीबीनगर रोड पर निर्माणाधीन चौकी के पास मुठभेड़
➡बदायूं, बदायूं में युवक पर रास्ते में हुआ हमला, पुरानी रंजिश में चाकू से वार का आरोप, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार, नामजद तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी, सहसवान कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली, BJP प्रभारी विनोद तावड़े आज लखनऊ पहुंचेंगे, दोपहर 12.35 बजे विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचेंगे, प्रभारी बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे लखनऊ
➡दिल्ली, कालिंदी कुंज में फायरिंग से सनसनी, मदनपुर खादर JJ कॉलोनी में गोलीबारी, बबलू डेयरी पर बदमाशों ने चलाई गोली, ढोलवाला ऑफिस में चले 2 राउंड फायर, फायरिंग में रोहित की उंगली में लगी चोट, पुरानी आपसी रंजिश में वारदात का आरोप, साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने भूपेंद्र उर्फ गुड्डू को किया गिरफ्तार, मोनू, दीपक भगत, रवि की भी तलाश जारी




