. 🚩 जय श्री राम 🪯
*3 सितंबर, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 राजस्थान निकाय चुनाव: *आज नाम वापसी का आखिरी दिन*, 1856 बागियों ने बिगाड़ा गणित, जयपुर, जोधपुर सहित 16 निकायों में बगावत हावी
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में कल से एक विक्षोभ के असर की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.3 और रात को 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@32.8, राजसमंद@32
🔸 उदयपुर में *अवैध पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार*, दूधतलाई सीसारमा मार्ग पर घंटाघर पुलिस की कार्रवाई
🔸 *उदयपुर नगर निगम चुनाव*: 8 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन लिये वापस, बागियों को समझाने में लगातार जुटे कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज
🔸 उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, अब सिर्फ *एक निकाह का होगा जिक्र, दूसरा किया तो सजा*
🔸 फरीदाबाद: *11वीं की छात्रा ने स्कूल की छत से लगाई छलांग*, मौत पर बोले परिजन- टीचर ने 4 घंटे धूप में खड़े रखा
🔸 चेन्नई: *35 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व बैंक मैनेजर बरी*, सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार
🔸 भारी बारिश के बाद नदियों का *जलस्तर बढ़ने से बिहार अलर्ट पर*, सोन बैराज के सभी 69 गेट खोले गए
🔸 *अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल अटैक* 18 की मौत, 108 घायल
🔸 अमेरिका के *मिनियापोलिस शहर में गोलीबारी*, 2 की मौत, हमलावार भी मारा गया, तीन पुलिस अधिकारी घायल
🔸 अफ्रीकी देश *कांगो में इबोला वायरस का कहर*, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत
🔸 *भारत-बेल्जियम संबंधों को नई उड़ान*, पीएम मोदी से आज मिलेंगे प्रधानमंत्री वेवर
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: पार्टी का वादा पूरा न होना आमतौर पर दोस्ती में नाराजगी, ताने और ग्रुप से लेफ्ट होने तक जाता है पहुंच, लेकिन एमपी के दमोह में मामला सीधे कानून की किताब तक गया पहुंच, जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता ने जन्मदिन पर दोस्तों को पार्टी देने का किया था वादा, 10 अगस्त के जन्मदिन के बाद दोस्तों को मिली तारीख पे तारीख, फिर 23 अगस्त का आश्वासन आया लेकिन यह तारीख भी आई और गईं चली, नहीं आई पार्टी, इंतजार से परेशान दोस्तों ने अधिवक्ता को भेज दिया कानूनी नोटिस, नोटिस में पार्टी न मिलने के कारण खुद ही रेस्टोरेंट में खाना खाने पर खर्च हुए 1,750 रुपए और कथित मानसिक प्रताड़ना के इलाज पर खर्च हुए 39,500 रुपए जोड़कर कुल 41,250 रुपए की क्षतिपूर्ति गई है मांगी, अब मामला ऐसा हो गया है कि जहां दोस्त पहले प्लेट में पनीर टिक्का और केक रहे थे तलाश, वहीं अब नोटिस के जरिये मुआवजा रहे हैं तलाश, दूसरी ओर अधिवक्ता का है कहना, वह दे चुका पार्टी, नहीं बना रहा कोई बहाना, नोटिस का जवाब भी देगा नोटिस से ही, जन्मदिन की पार्टी से शुरू हुई दोस्ती अब कानूनी दांव-पेंच तक चुकी है पहुंच, लोग कस रहे तंज-दोस्ती में था बर्थडे पार्टी का प्यार, अब कानून में हो रहा हिसाब-किताब अपार, केक नहीं कटा, नोटिस कट गया, दोस्ती का हिसाब-किताब कानूनी दाव-पेंच में लिपट गया
🔸 *सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना*, उदयपुर बैठे भतीजे ने कैमरे में वारदात देख दी सूचना, डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप नगर की घटना
🔹 *एशियन गेम्स 2026*: जापान में हो रहे एशियाई खेलों के लिए 503 भारतीय खिलाड़ी और 246 सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी




