*🪯सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
👇🏻
➡लखनऊ, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ आज, CM योगी UPCOS पोर्टल,वेबसाइट की करेंगे लॉचिंग, UPCOS से आउटसोर्स कर्मचारियों को सुरक्षा,सम्मान, सुबह 11 बजे लोकभवन सभागार में होगा कार्यक्रम, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक रहेंगे मौजूद
➡लखनऊ, तेज रफ्तार गाड़ी ने युवक को कुचला, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गोमती नगर के ताज होटल के सामने की घटना
➡शामली, शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस, पुलिस ने केस में साजिशकर्ता राकेश पंपू का नाम बढ़ाया, कोर्ट से जेल में बंद राकेश पंपू का मांगी गई पुलिस रिमांड, रिमांड का नाम सुनकर हलक में अटकी गैंगस्टर की जान, कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर UPSTF, पुलिस से बचाने की गुहार, रिमांड पर बेड़ियां पहनकर जाने की कोर्ट से लगाई गुहार, हरियाणा की करनाल जेल में बंद है गैंगस्टर राकेश पंपू
➡रायबरेली, नाबालिग के साथ घर में दुष्कर्म, घर पर अकेला पाकर की वारदात, पुलिस ने आरोपी अच्छेलाल को पकड़ा, गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा जेल, ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
➡झांसी, साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, साइबर क्राइम पुलिस ने रुपए वापर कराए, पीड़ित के 4.37 लाख रुपए वापस कराए, पीड़ित ने झांसी पुलिस का आभार जताया
➡झांसी, साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का जागरुकता अभियान, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में जानकारी दी, छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
➡देहरादून, बारिश के चलते उत्तराखंड में 147 सड़कें बंद, जिसमें 107 सड़कें PMGSY की, बाकी PWD की, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां खतरा वहां अधिकारी-कर्मचारियों तैनात, कई जगह भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रही
➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, राज्य आन्दोलनकारियों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 11 बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री धामी, 12.40 बजे विकास प्राधिकरणों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे
➡कानपुर, घर के अंदर 58 वर्षीय महिला की हत्या, किराएदार के पहुंचने पर हुई जानकारी, कुर्सी पर बैठी मिली, जगाने पर नहीं उठीं, पति ने जांच की तो गले पर निशान मिला, घर का सामान बिखरा, लूट के बाद हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡अमरोहा, गैंगवार में गोली मारकर युवक की हत्या, 27 वर्षीय अफ़्फान कुरैशी की सरेराह हत्या, कनपटी पर गोली मारकर उतारा मौत के घाट, एक महीने पहले दो पक्षों में हुआ था झगड़ा, बातचीत करते समय युवकों ने मारी गोली, आरोपी फरार, सूचना के बाद पहुंची पुलिस, SP और ASP का घटनास्थल का किया निरीक्षण, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित, अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के जट बाजार का मामला
➡बरेली, अनियंत्रित डंपर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, ई रिक्शा सवार व्यक्ति की मौके पर मौत, वारदात के बाद चालक डंपर लेकर फरार, पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, देवरिनिया क्षेत्र के देवरिनिया रेलवे स्टेशन की घटना
➡सीतापुर, भारी बारिश की संभवना के चलते स्कूलों में छुट्टी, 2 सितंबर को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, BSA ने DM के निर्देश पर जारी किया आदेश
➡प्रयागराज, भारी बारिश और जलभराव के स्कूलों में छुट्टी, प्रयागराज जिले में आज स्कूल बंद रहेंगे, प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे, डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आदेश जारी, बीएसए अनिल कुमार ने जारी किया है आदेश
➡प्रतापगढ़, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर IG प्रयागराज का निरीक्षण, IG अजय कुमार मिश्रा ने किया कृपालु धाम का निरीक्षण, मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था का लिया जायजा
➡सहारनपुर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सहारनपुर दौरा आज, 11:45 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर होगा आगमन, चौधरी इंद्रसेन और चौधरी रुद्रसेन के आवास जाएंगे, पूर्व सांसद हाजी फजलुरहमान के आवास पर पहुंचेंगे, लिंक रोड स्थित एएलएम हाउस में होगी मुलाकात, 3.30 बजे सरसावा से लखनऊ के लिए होंगे रवाना
➡अयोध्या, राम मंदिर के CEO के नाम पर आज लगेगी मुहर, तीनों सर्च कमेटी सदस्य अयोध्या पहुंचे, 2 सितंबर को ट्रस्ट की अहम बैठक होगी, तीनों सदस्यों ने नृत्यगोपाल दास से की मुलाकात, आज की बैठक में CEO के नाम पर हो सकता फैसला
➡मेरठ, सेन्ट्रल मार्केट बचाने को मेरठ बंद का ऐलान, आज मेरठ के कई व्यापार संगठन बंद रखेगे बाजार
➡कानपुर, यूपी T 20 लीग का 30वां मैच रद्द, ग्रीन पार्क में बारिश की वजह से रद्द, कानपुर और गोरखपुर के बीच था मुकाबला, प्लेऑफ और फाइनल मैच लखनऊ में होंगे
➡प्रयागराज, उमेश पाल, दो सरकारी गनर शूटआउट का मामला, प्रयागराज की SC/ST कोर्ट मुकदमे का ट्रायल शुरू, वादी जया पाल कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची कोर्ट, हत्याकांड को लेकर अदालत में दर्ज कराया बयान, सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा पक्ष, उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है- जया




