. `NEWS HEADLINES`
*🕎मुख्य समाचार l 02-09-2026*
👇🏻
🎙️PM मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। शिखर सम्मेलन आतंकवाद-रोधी उपायों, जलवायु कार्रवाई और डिजिटल सहयोग से जुड़े 13 समझौतों के साथ संपन्न हुआ।
🎙️प्रधानमंत्री किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान की चार दिन की सफल यात्रा के बाद स्वदेश रवाना।
🎙️कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नतीजों पर आधारित निगरानी और किसानों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर बल दिया।
🎙️सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक मामले में छात्र विरोध प्रदर्शनों पर प्राथमिकी रद्द करने का आदेश दिया। कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार से आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को प्रस्तावित मार्च वापस लिया।
🎙️मौसम विभाग ने छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की।
🎙️अफ़गानिस्तान के साथ तीन टी- टवेंटी क्रिकेट मैच की घरेलू श्रंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित।




