*🪯सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
👇🏻
➡️लखनऊ: सपा आज से बूथ स्तर पर शुरू करेगी अभियान, अखिलेश यादव के ऐलान से कार्यकर्ताओं में जोश, बूथ स्तर पर जनता से संपर्क करेंगे सपा कार्यकर्ता, सपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे, बीजेपी सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे सपाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी, एसएआर मुद्दे पर भी जनता को जागरूक करेगी सपा, 2027 चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारियां।
➡️प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, मुकदमा वादी जया पाल का होगा बयान, आज कोर्ट में दर्ज होगा बयान, ट्रायल कोर्ट में आज दर्ज होगा बयान, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या हुई थी, उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर दर्ज थी FIR, मामले में धूमनगंज थाने में दर्ज हुई थी FIR।
➡️छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ी खबर, जज संजय के. अग्रवाल बनेंगे मुख्य न्यायाधीश, राजस्थान हाई कोर्ट के बनेंगे मुख्य न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई।
➡️सीतापुर: दामाद ने सास को लाठी-डंडों से पीटा, इलाज के दौरान बुजुर्ग सास की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम, बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी मृतका, नवजात नाती के इलाज के पैसे मांगने गई थी, दामाद समेत 6 लोगों पर हत्या का आरोप, महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️अलीगढ़: होटल अंकित रेजिडेंसी पर उत्पीड़न का आरोप, होटल संचालक और मैनेजर पर गंभीर आरोप, बिल नहीं चुकाने पर होटल में गिरवी रखने की बात, पत्नी-बच्चों को होटल में गिरवी रखने की बात, बेटी का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचे थे मयंक, कार्यक्रम देर तक चलने पर लगाया अतिरिक्त चार्ज, 10 हजार का अतिरिक्त चार्ज लगाया, अतिरिक्त चार्ज को लेकर संचालक से कहासुनी, मारपीट करने का पीड़ित ने लगाया आरोप, पीड़ित मयंक श्रीवास्तव ने थाने में दी तहरीर, बन्ना देवी क्षेत्र के होटल अंकित रेजिडेंसी का मामला।
➡️मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश शहजाद लंगड़ा गिरफ्तार, बदमाश का भाई शाहनवाज भी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दरोगा सूर्य प्रताप भी घायल, बदमाशों ने रेकी कर करोड़ों की चोरी की थी, कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा, कारतूस बरामद, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
➡️बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति अचेत मिले, दरवाजा तोड़कर दोनों को कमरे से बाहर निकाला, परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पीरग्यास का मामला।
➡️दिल्ली: दिल्ली में BRICS को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक डायवर्जन, कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, नई दिल्ली इलाके में आवाजाही नियंत्रित होगी, मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की अपील।
➡️दिल्ली: हिमाचल के नालागढ़ IED ब्लास्ट केस मामला, IED ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, NIA ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुआ था IED विस्फोट, NIA कर रही है मामले की जांच, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी, विस्फोट की साजिश को लेकर जांच आगे बढ़ी, आरोपियों के नेटवर्क की भी पड़ताल जारी।
➡️औरैया: दिबियापुर में महिला को गोली मारने से सनसनी, भियांपुर मोड़ पर महिला को मारी गोली, स्कूटी रुकवाकर गोली मारने का आरोप, घायल महिला ने 3 लोगों पर लगाया आरोप, शिवम, सागर, पंकज पर गोली मारने का आरोप, पुलिस ने शिवम तिवारी को किया गिरफ्तार, देवर पंकज तिवारी भी पुलिस गिरफ्त में, दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️रायबरेली: भतीजे की खेत में पीट पीट कर हत्या मामला, पुलिस में चाचा-चाची समेत 3 को किया अरेस्ट, बाइक लेने को लेकर हुआ था विवाद, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद, खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की थी घटना।
➡️सहारनपुर: चिलकाना पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गोकश दिलशाद उर्फ कल्लू घायल, गोकशी की कोशिश करते पकड़ा गया आरोपी, कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद, गोकशी के उपकरण भी मौके से मिले, सलीरी के जंगल में गन्ने के खेत का मामला, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग, थाना चिलकाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️रायबरेली: गैस एजेंसी के गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी दिव्यांशु, करन, एक नाबालिग अरेस्ट, कब्जे से चोरी के 31 गैस सिलेंडर, चाकू बरामद, ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
➡️दिल्ली: अमेरिका में गुरमीत सिंह की नागरिकता रद्द, रेप, किडनैपिंग की जानकारी छिपाने का आरोप, अमेरिकी नागरिकता लेते समय जानकारी छिपाई थी, फेडरल कोर्ट ने नागरिकता रद्द की, अमेरिकी न्याय विभाग का बड़ा बयान, ‘फर्जी तरीके से हासिल की गई नागरिकता’, ‘अपराधियों को कानून से नहीं बचा सकती’।
➡️सहारनपुर: सहारनपुर में पत्नी की हत्या का मामला, देवबंद में विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध मौत, पति सतीश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, परिजनों को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार किया, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई, पति समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा, थाना देवबंद कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने वांछित आरोपी सतबीर को घेरा, पुलिस को देखते ही आरोपी ने की फायरिंग, पुलिस ने घायल सतबीर को मौके से पकड़ा, कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद।
➡️संभल: मामूली बात पर दबंगों का कहर, आधा दर्जन दबंगों ने जमकर की मारपीट, हाथों में लाठी-डंडे लेकर महिलाओं पर हमला, मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद, जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद का मामला।
➡️कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट का मामला, पुलिस की मुख्य आरोपी नौशाद अली से मुठभेड़, मुठभेड़ में नौशाद के पैर में लगी गोली, आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद, पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 लोगों की हुई है मौत।
➡️संभल: चोरों ने एक दर्जन नलकूपों को बनाया निशाना, नलकूपों के ताले तोड़कर की चोरी, केबिल, स्टार्टर और अन्य सामान ले गए चोर, कई किसानों को लाखों रुपये का नुकसान, केला देवी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️दिल्ली: 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, दिल्ली में सिलेंडर 9.50 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 2,747.50 पहुंची, मुंबई में कमर्शियल LPG की कीमत 2,701 रुपए, चेन्नई में कीमत बढ़कर 2,916.50 पहुंची, घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं, मुंबई में CNG 2 रुपये किलो हुई महंगी, 88 रुपए किलो CNG की हुई कीमत, PNG में भी 1 रुपए का इजाफा हुआ, आज से ही नई कीमतें लागू हुई।
➡️ललितपुर: भाई-भतीजों द्वारा मारपीट में घायल युवक की मौत, सदनशाह चौराहे पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, जमीनी विवाद में भाई-भतीजों में हुई थी मारपीट, मारपीट के बाद कोमा में चला गया था बादाम सिंह, सदर कोतवाली के ग्राम खुरा में 15 जुलाई की घटना।
➡️लखनऊ: धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण कर हत्या का मामला, पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से जुटाए गए अहम सुराग, गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में किया पेश, अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ललितपुर: भाई-भतीजों द्वारा मारपीट में घायल युवक की मौत, सदनशाह चौराहे पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, जमीनी विवाद में भाई-भतीजों में हुई थी मारपीट, मारपीट के बाद कोमा में चला गया था बादाम सिंह, सदर कोतवाली के ग्राम खुरा में 15 जुलाई की घटना




