रक्षाबन्धन पर्व पर पुलिस भाईयों को बांधी राखी
कानपुर नगर, एस.जी.एम. इण्टरनेशनल स्कूल, इन्दिरा नगर, कल्यानपुर, कानपुर नगर की छात्र संसद की बहनें रक्षाबन्धन पर्व पर पुलिस भाईयों को राखी बाँधने के लिए निकटतम थाने कल्यानपुर गईं। वहाँ बहनों ने देश व समाज की रक्षा करने वाले पुलिस भाईयों को राखी बाँधकर रक्षाबन्धन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विद्यालय संसद की बहनों ने थाने में उपस्थित सभी पुलिस भाईयों को राखी बाँधकर उनसे अपनी एवं समाज की अराजक तत्वों से रक्षा का आश्वासन माँगा और कहा कि जब तक हमारे समाज में आप जैसे साहसी, निर्भीक एवं कर्मठशील लोग तैनात रहेंगे तब तक हमारी और समाज की रक्षा होती रहेगी।
इस अवसर पर कल्यानपुर, थानाध्यक्ष श्केशव कुमार तिवारी जी ने कहा कि हमारे लिए यह एक भावुक क्षण है। समाज की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं और आज एस.जी.एम. इण्टरनेशनल स्कूल की बहनों के इस प्रेम और सम्मान ने हमें और अधिक प्रेरणा दी है। उन्होंने बहिनों को अपने छात्र जीवन के विषय में बताते हुए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी और कहा कि कैसे उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए आज इस पद को पाया है। किसी भी प्रकार का कोई शार्टकट नहीं होता है। साथ ही उन्होने सभी बहिनों को मोबाइल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 1091, 112 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहाँ उपस्थित पुलिस भाईयों ने बेटियों और बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री अजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार पाठक, उप-प्रधानाचार्या उमा निगम, अंकिता धीर तथा बैकुण्ठ प्रसाद गुप्त आदि




