*🚨💠 नेपाल में बाढ़ से तबाही! सैकड़ों लापता, 95 मौतें 🌊*
*⚠️ पावर प्लांट-पुल बहे, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय लापता!*
—
*📍 नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर जलप्रलय*
बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के *रसुवा जिले* में भारी तबाही मचा दी। सुबह *9 बजे* तिब्बत की दिशा से *भोटेकोशी नदी* में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।
*👮 नेपाल पुलिस के मुताबिक:*
– अब तक *95 लोगों की मौत* 😢
– *500 से ज्यादा लोग लापता* हैं, इनमें *133 भारतीय समेत 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक* हैं।
*⚠️ फिर मंडरा रहा खतरा!*
नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब *7 मीटर ऊंचा पानी का बांध* बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है।
—
*🙏 नेपाल में कुदरत का कहर: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 तीर्थयात्री लापता*
*🌊 तिब्बत की नदी में उफान और रसुवा में भारी तबाही*
नेपाल के रसुवा जिले में *रसुवागढ़ी सीमा* के पास बुधवार को भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे लगभग *400 तीर्थयात्री* संपर्क से बाहर हो गए हैं।
तिब्बत की ओर से बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए उफान और मूसलाधार बारिश से बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। प्रमुख रास्ते, पुल और सड़कें बह गई हैं।
*🇮🇳 फंसे हुए यात्रियों में 100 से अधिक भारतीय*
काठमांडू प्रशासन के अनुसार, *384 से 400 यात्रियों* का पता नहीं चल पा रहा है। इसमें कम से कम *105 भारतीय और 93 नेपाली* नागरिक शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु रसुवागढ़ी बॉर्डर चेकपोस्ट के पास ही फंस गए।
*📵 संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी 🚁*
पहाड़ खिसकने और बाढ़ के कारण मोबाइल नेटवर्क, बिजली और इंटरनेट ठप हो चुका है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर और राहत टीमों के जरिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू में जुटे हैं।




