. 🚩 जय श्री राम 🚩
*26 अगस्त, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 *आज मुस्लिम समाज मना रहा है ईद मीलादुन्नबी*, हजरत मोहम्मद के 1501वें यौमे पैदाइश के मौके पर देशभर में हो रहे विविध कार्यक्रम, उदयपुर में आज अंजुमन चौक से निकलेगा जुलूस, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुंचेगा ब्रह्मपोल स्थित हजरत इमरत रसूल शाह बाबा की दरगाह
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश, उदयपुर तरसा, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.8 और रात को 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.8, राजसमंद@32.1
🔸 जयपुर: मंत्री *डॉ. किरोड़ी लाल मीना SMS अस्पताल में भर्ती*, स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल आईसीयू में किया भर्ती
🔸 *उदयपुर में एपीके फाइल बनी मुसीबत*, व्हाट्सएप्प पर RTO चालान की फाइल खोलते ही दो व्यक्तियों के 3 खातों से उड़ गए 8.89 लाख रुपए
🔸 पटना: मांगों को लेकर *छात्रों का सीएम आवास को घेराव की कोशिश*, तोड़ी गई बैरिकेडिंग, पुलिस के साथ झड़पnh
🔸 *बुढ़ापे में माता-पिता की देखभाल नहीं की तो संपत्ति से हो जाएंगे बेदखल*, यूपी में योगी सरकार ने बनाए नए नियम
🔸 गुजरात: सूरत के पास *मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना* सामने आई
🔸 बिहार: सुपौल में सड़क किनारे *कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला*, 3 की मौत
🔸 *’स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं*’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी मुस्लिम छात्रा की याचिका
🔸 ईरान के साथ तेल डील, *भारत आधारित 4 कंपनियों पर लगा अमेरिकी प्रतिबंध*, 3 नागरिक भी निशाने पर
🔸 भारतीय डिफेंस सेक्टर में आएगी बड़ी क्रांति! *डीआरडीओ की घातक मिसाइल तकनीक से अब निजी कंपनियां बनाएंगी हथियार*
🔸 *अचानक मॉस्को पहुंचे सीआईए चीफ जॉन रैटक्लिफ*, रूस में अमेरिकी प्लेन पहुंचने से मची थी हलचल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के कानपुर में हाईवे किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चॉकलेट और टॉफियों ने लोगों के भीतर ऐसा ‘बचपन’ जगाया कि एक्सपायरी डेट भी हो गई एक्सपायर, कूड़े में पड़े डिब्बे देखकर बाइक-कार वालों ने ऐसे लगाया ब्रेक, जैसे ‘फ्री में कोई बाँट रहा हो अपना बर्थडे केक, कोई थैले भरकर ले गया, कोई बोरी भरकर, तो कुछ ऐसे पूरे कार्टन उठा ले गए मानो घर में बच्चों का जन्मदिन या पूरे मोहल्ले का होना हो चुनाव प्रचार, आधे घंटे में ट्रक भर चॉकलेट हुआ गायब, हाईवे हुआ जाम, इधर पुलिस पूछती रही, “किसने फेंकी?” उधर जनता पूछती रही, “अभी और बची क्या?”, पुलिस फेंकने वाली कंपनी की कर रही तलाश, डॉक्टर शायद कर रहे भविष्य के मरीजों का इंतजार, आखिर कानपुर की जनता ने साबित कर दिया—चॉकलेट चाहे एक्सपायर हो, मुफ्त मिल जाए तो तारीख नहीं देखी जाती, बस थैला बड़ा होना चाहिए, क्योंकि यहां ‘बेस्ट बिफोर’ से ज्यादा जरूरी है- ‘टेस्ट बिफोर’, शौक भी बड़ी चीज है, मुफ़्त मिल जाए तो अनंत सुख पाए
🔸 सीएस एक्जीक्यूटिव एग्जाम: *प्रतापगढ़ की विधि सुथार देश में रही अव्वल*
🔹 क्रिकेट: *बीसीसीआई की सालाना आम बैठक 18 सितंबर को*, IPL चेयरमैन का चुनाव होगा
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,




