*🪯सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*
👇🏻
➡लखनऊ, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का प्रयागराज दौरा आज, आज प्रयागराज पहुंचेंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे स्वतंत्र देव सिंह
➡लखनऊ, सपा की आज दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता, सपा प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी रहेंगी मौजूद
➡लखनऊ, अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, सीएम योगी बुजुर्ग महिलाओं को आज देंगे सौगात, 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को देंगे सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की देंगे सौगात, मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए शुरू होगी योजना, सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम, विशेष बसों का फ्लैग ऑफ करेंगे सीएम योगी, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस, डिजिटल तकनीक से जुड़ेगा कृषि क्षेत्र, कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने पर जोर, सीएम की मौजूदगी में होंगे कई एमओयू, यूपी-एग्रीज के तहत कंपनियों के साथ होंगे एमओयू, कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को मिलेगा बढ़ावा
➡बाराबंकी, गांव में तेंदुआ घूमने की आशंका, कई मवेशियों पर हमले की बात सामने आई, नीलगाय और बंदरों पर हमले का भी दावा, सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची, वन विभाग ने चलाया कॉम्बिंग अभियान, तलाश के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, निगरानी के लिए टीम को किया गया सक्रिय, सुबेहा क्षेत्र के शरीफाबाद गांव का मामला
➡कानपुर, ओला के शो रूम में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू, पनकी थाना क्षेत्र की घटना
➡झांसी, पति ने पत्नी को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, नींद की गोलियां देकर बात करती थी- पति, प्रेमी से फोन पर करती थी बातचीत, घर से जेवर गायब होने का भी आरोप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पति ने SSP कार्यालय में लगाई गुहार, पत्नी और प्रेमी पर कार्रवाई की मांग, चिरगांव थाना क्षेत्र का मामला
➡आगरा, दो बदमाशों ने व्यापारी को लूटा, व्यापारी का बैग लूटकर फरार हुए बदमाश, बैग में कैश, दो मोबाइल और एक टैब था, कमला नगर क्षेत्र के जी ब्लॉक का मामला
➡बहराइच, घाघरा नदी में बहकर पहुंचे 5 हाथी, नेपाली क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तर, घाघरा का जलस्तर बढ़ने से हाथी बहकर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंचे कतर्नियाघाट रेंजर, रेंजर आशीष गौड़ ने संभाला मोर्चा, हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा गया
➡बहराइच, डी-फार्मा फार्मेसी संस्थान के प्रिंसिपल अरेस्ट, डी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने के मामले में अरेस्टिंग, नंदा इंस्टीट्यूट के छात्र रवि ने SP से की शिकायत, प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह को पुलिस ने किया अरेस्ट, SP के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR, कार्रवाई शुरू, बहराइच थाना रामगांव पुलिस ने की अरेस्टिंग
➡सीतापुर, अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, तीन अस्पतालों को बंद करने का नोटिस, मानकों को दरकिनार कर हो रहा था संचालन, बिना चिकित्सकों के संचालित हो रहे अस्पताल, लैब, महमूदाबाद के एवन डायग्नोस्टिक सेंटर पर कार्रवाई, लहरपुर के वेलनेस हॉस्पिटल पर छापा, श्री खाटू श्याम हॉस्पिटल पर भी कार्रवाई, डिप्टी CMO डॉ. इमरान खान ने की कार्रवाई
➡सीतापुर, महिला ने बच्चे के अपहरण का किया प्रयास, टॉफी दिलाने के बहाने ले जा रही थी महिला, मोहल्ले वालों ने महिला को देख मचाया शोर, बच्चे को छोड़ महिला ने भागने का किया प्रयास, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, शहर कोतवाली को नारायण नगर का मामला
➡वाराणसी, खाने-पीने के सामानों की दुकान पर छापेमारी, 23 दुकानों से कलेक्ट किए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, 2 दिन से चल रही है छापेमारी
➡हाथरस, हाथरस की फेमस यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मौत, हादसे में छवि की मां सारिका की भी मौत, रामखेड़ी के पास अनियंत्रित हुई अर्टिगा कार, ट्रक से टकराने के बाद हुआ भीषण हादसा, महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे, उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुआ दर्दनाक हादसा
➡सिद्धार्थनगर, इटवा मेन चौराहे पर ठेला लगाने को लेकर विवाद, दुकान के सामने ठेला लगाने पर विवाद बढ़ा, गोविंद सोनी और दो बेटों से मारपीट का आरोप, पीड़ित पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, दो नामजद समेत 8-10 लोगों के खिलाफ तहरीर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, इटवा थाना क्षेत्र के मेन चौराहे का मामला
➡कन्नौज, सपा नेता शरद यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तिर्वा विधानसभा के अध्यक्ष हैं शरद यादव, छात्रा के कागजातों में हेराफेरी का आरोप, सपा नेता के विद्यालय में अध्ययनरत थी छात्रा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, शरद यादव समेत चार लोगों पर केस दर्ज, विद्यालय के प्रबंधक हैं शरद यादव, प्रधानाचार्य समेत चार लोगों पर भी रिपोर्ट, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज, सड़क हादसे में घायल मरीज पहुंचा मेडिकल कॉलेज, मरीज के तीमारदारों ने किया हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज न करने का आरोप, मरीज को बिना देखे रेफर करने का आरोप, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, हंगामे के बाद डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज, राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला।




