ICC ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ठोका भारी-भरकम जुर्माना, अब दोबारा नहीं कर पाएंगे ऐसी गलती
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज आसिथा फर्नांडो पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. कोलंबो में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद दोनों पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. यह घटना तब हुई जब आसिथा फर्नांडो ने टेस्ट मैच के पहले दिन की सुबह 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को आउट किया था. यशस्वी जायसवाल इसके बाद आसिथा फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. आसिथा फर्नांडो ने इसके बाद अपना सिर यशस्वी जायसवाल की ओर बढ़ाया. इसके जवाब में यशस्वी जायसवाल आगे झुके, जिससे उनके सिर आपस में टकरा गए.




