*24 अगस्त, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
*========================*
🔸 *आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार*, देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में अब दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31.6 और रात को 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34, राजसमंद@32.5
🔸 *आज उदयपुर में महाकालेश्वर का नगर भ्रमण*, दोपहर से कई रास्तों पर गाड़ियों की होगी नो-एंट्री, कईयों पर होगा डायवर्जन भी
🔸 *भीलवाड़ा में 300 करोड़ रुपए का भूखंड घोटाला*, भूमाफिया से मिल UIT बाबुओं ने रिकॉर्ड में 950 भूखंडों के बना डाले फर्जी मालिक
🔸 उदयपुर के *सज्जनगढ़ लॉयन सफारी में शेरनी “सुनैना” की मौत*, पोस्टमॉर्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार, 3 महीने से बीमार थी
🔸 राजस्थान में रक्षाबंधन पर *28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर*
🔸 कश्मीर: *श्रीनगर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध*, 2 आरोपी दीवार फांदकर भागे
🔸 *इंदौर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ*: दूसरा मरीज मिलने के बाद MY अस्पताल में अलर्ट, एक की मौत
🔸 *चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम*, बस स्टैंड के पास संदिग्ध IED बम बरामद
🔸 *गाजा में अस्पताल के पास इजरायली एयरस्ट्राइक*, कई लोग घायल
🔸 अफ्रीकी देश गिनी में *कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत*
🔸 एनएसए *अजीत डोभाल आज से चीन दौरे पर*, विदेश मंत्री वांग यी से मिलेंगे
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: पंजाब के मोगा में एक युवक ने पांच महीने पहले खरीदी थी कार, लेकिन बार-बार एजेंसी और कंपनी से संपर्क के बावजूद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं पाया बन, नए नियमों के तहत उनसे करीब ₹54 हजार अतिरिक्त भी कराए जमा, जांच के दौरान RTO में कार के बिल और रिकॉर्ड में दर्ज रकम अलग-अलग मिलने की बात आई सामने, जिसके चलते रजिस्ट्रेशन की गाड़ी आगे बढ़ने के बजाय फाइलों के ट्रैफिक जाम में गई अटक, समस्या बताने पर एक कर्मचारी ने तंज कसते हुए कह दिया कि जल्दी है तो गाड़ी पर ढोना शुरू कर दो चारा, युवक का दिमाग गया सटक, बात को मानी सलाह, लाखों की कार को सीधे चारे की ढुलाई सेवा में दिया उतार, कागजों ने रोकी कार, तो मालिक ने बना दी उसे लग्जरी बैल गाड़ी, बैल से खिंचवा कर किया विरोध, अब युवक कार वापस लेकर अपने पैसे लौटाने की कर रहा मांग, पर एजेंसी और कंपनी नहीं कर रहे कोई बात, युवक और बैल दोनों हैं फिलहाल खाली हाथ
🔸 राजस्थान में *टंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली*, पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल, एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा भी प्रदर्शन वाले ही देंगे
🔹 हॉकी वर्ल्ड कप: *आज भारत- अर्जेंटीना की भिड़ंत*, सेमीफाइनल के लिए भारत को बड़ी जीत चाहिए, इंग्लैंड का बड़े अंतर से हारना भी जरूरी




