23 अगस्त 2026
👇🏻
देश
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं
● मुख्यमंत्री योगी आज लखनऊ में गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम और रसोइयों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे, 3.54 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिए जाएंगे
● विशाखापत्तनम में आज ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक होगी, 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि खेल सहयोग पर चर्चा करेंगे
विदेश
● ब्रिटेन के 70 से अधिक सांसदों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की
● बंगाल की खाड़ी में पनामा का मालवाहक जहाज डूबा, 24 सदस्यीय चालक दल में दो लोगों को बचाया गया, बचाव अभियान जारी
● पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
● कनाडा अमेरिका के नए शुल्क के जवाब में बराबर शुल्क लगाएगा
मौसम
● छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का नारंगी अलर्ट, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान
खेल
● एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, 265 पुरुष और 227 महिला खिलाड़ी शामिल
● अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने तीन पदक जीते, मानसी लाठर ने रजत, तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक जीते।




