. 🚩 जय श्री राम 🚩
*23 अगस्त, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 बड़ी चिंता: भारत में करीब *8.7 करोड़ युवा कुछ नहीं कर रहे*, न पढ़ाई कर रहे, न रोजगार में हैं और न ही कोई प्रशिक्षण ले रहे: नीति आयोग की रिपोर्ट
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मानसून सुस्त, अब गर्मी-उमस बढ़ने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32.1 और रात को 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.2, राजसमंद@33.1
🔸 उदयपुर में उदयसागर को बचाने के लिए जागे अफसर, *पेटे में मलबा डालने पर एफआईआर दर्ज*
🔸 उदयपुर के *ताज अरावली प्रोजेक्ट में करोड़ों की धोखाधड़ी*, FIR दर्ज, कॉटेज बिक्री के नाम पर ठगी का आरोप
🔸 मुंबई: भुलेश्वर में 22 फीट ऊंची *गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें*, 5 घायल, पंडाल में ला रहे थे
🔸 *एलपीजी e-KYC की डेडलाइन आज खत्म*, 23 अगस्त है आखिरी तारीख
🔸 ओडिशा तट के पास *कार्गो जहाज डूबा, 24 मैंबर थे सवार*, 22 अभी लापता
🔸 *दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे मामले*, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
🔸 *आज रूस जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर,* IRIGC-TEC बैठक में लेंगे हिस्सा
🔸 *लेबनान के हद्दाथा में इजरायली हमला*, बड़े धमाके की खबर
🔸 *सऊदी-पाक-तुर्किये के रक्षा गठजोड़ में शामिल हो सकता है बांग्लादेश*, भारत को घेरने की नापाक साजिश
🔸 *नेस्ले-पेप्सिको समेत कई कंपनियों को 150 नोटिस*: FSSAI की भ्रामक विज्ञापन, झूठे दावे पर कार्रवाई, डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के नवादा में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर लोगों की परेशानी और बिजली विभाग की “कार्यवाही” इन दिनों अलग-अलग रोशनी में आ रही है नजर, रात होते ही कई सड़कें ऐसी काली चादर लेती हैं ओढ़, कि लोग गड्ढों, कुत्तों और एक-दूसरे से टकराते हुए पहुंच रहे हैं घर, उधर शिकायत दर्ज कराने पर आता है जवाब- “कर दिया गया है समस्या का समाधान”, उधर कुछ इलाकों में स्ट्रीट लाइटें दिन में भी पूरे जोश से देखी जा रही जलती मानो बिजली विभाग ने सूर्य देव को दी हो खुली चुनौती -“उजाला सिर्फ तुम्हारा पेटेंट नहीं”, लोग कोसते हुए बोल रहे – धन्य हो बिजली विभाग, जब जरूरत हो तब बंद, जब जरूरत न हो तब प्रचंड
🔸 *राज्यपाल बागड़े आज उदयपुर दौरे पर*, डबोक पहुंच एकलिंगजी जाएंगे, फिर निजी विश्विद्यालय के आयोजन में शरीक होकर आज ही जयपुर प्रस्थान प्रस्तावित
🔹 क्रिकेट: *भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट आज से*, सीरीज में बढ़त पर नजर
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो,




