. 🚩 जय श्री राम 🚩
*22 अगस्त, शनिवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 प्रशासनिक फेरबदल 6 आईएएस व 7 आरएएस के तबादले, *खजान सिंह उदयपुर के नए संभागीय आयुक्त*, प्रज्ञा केवलरमानी उदयपुर में ही आयुक्त, टीएडी व देवस्थान विभाग के पद पर
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में मानसून कमजोर, अब तक 19 फीसदी कम बरसात, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32 और रात को 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@33, राजसमंद@32.6
🔸 *झाड़ोल के चंदवास में रात्रि चौपाल के बीच बिजली हुई गुल*, मोबाइल की रोशनी में उदयपुर कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी रहे मौजूद, ग्रामीणों ने बताई-‘रोज यही होती समस्या’
🔸 घर में ही सो रहा था परिवार, दूसरे *कमरे से 37 लाख के जेवर और नकदी चोरी*, उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के बरोड़िया की घटना
🔸 मारुति और हुंडई के बाद अब टाटा ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका! *1 सितंबर से महंगी हो जाएंगी कारें*
🔸 *इसरो अब नहीं बनाएगा लॉन्च व्हीकल*! प्राइवेट कंपनियों को सौंपेगा जिम्मा
🔸 दिल्ली: जंतर-मंतर पर गरमाया माहौल, *आरक्षण के खिलाफ जुटे लोगों को RAF ने हटाया*
🔸 *आज पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम*, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद
🔸 भगोड़े हीरा कारोबारी *मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल लंदन में गिरफ्तार*, यौन उत्पीड़न के चार मामलों में फंसे
🔸 *बौद्ध मठ पर म्यांमार सेना का एयर स्ट्राइक*, ध्यान लगा रहे 14 लोगों की मौत
🔸 *टिक टॉक पर 3,300 करोड़ रुपये का जुर्माना*; बच्चों की सुरक्षा पर कोर्ट सख्त, अमेरिका के बाद अब यूरोप और यूके में जांच
🔸 महाराष्ट्र: आई फोन नहीं दिलाने पर सुसाइड करने पहुंचे *बेटे को बचाने में पिता भी गिरे, मौत, सदमे में मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाई*, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) का मामला
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों ने वाहन चालकों की ऐसी ले रखी है परीक्षा, कि अब लोग मंजिल तक पहुंचने से ज्यादा कमर, बाइक और मोबाइल सलामत पहुंचाने की करने लगे हैं चिंता, कई जगह सड़क में इतने गड्ढे हैं कि बारिश होने पर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि पानी में गड्ढा है या गड्ढे में कहीं सड़क है बची, कोरबा में लोगों का है कहना, रोजाना सड़क पर निकलते ही वाहन चालक पहले भगवान को करता है याद, फिर हेलमेट है कसता, उसके बाद बाइक को ऐसे है चलाता जैसे मंगलयान की कर रहा हो लैंडिंग, पहले सड़क पर होते थे स्पीड ब्रेकर, अब गड्ढों ने पूरी जिम्मेदारी ली है संभाल, स्पीड ब्रेकर दिखते थे, ये बारिश में देते हैं सरप्राइज, प्रशासन सड़क मरम्मत के कर रहा दावा, लोग कस रहे तंज-गड्ढों के पास लगा दिया जाए बोर्ड, ‘सावधान! आगे सड़क आने की है संभावना’, ऊपर वाला जाने कब पूरी होगी अच्छी सड़कों की मनोकामना
🔸 महाराष्ट्र में FDA का महा-एक्शन: *मैकडॉनल्ड समेत 8 बड़े रेस्टोरेंट के फूड लाइसेंस कैंसिल*, खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप, गुटखा मामले में 6 लोग भी गिरफ्तार
🔹 बैंडमिंटन: *भारत की बेटियों ने रचा इतिहास: ट्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में*, BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल किया पक्का




