*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*22- अगस्त – शनिवार*
*1* दुनिया का सबसे सस्ता डेटा भारत में, सस्ते और अच्छे मोबाइल फोन बना रहे: पीएम मोदी ।
*2* 40 हजार नियम हटे, 1500 कानून खत्म’, पीएम बोले- परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत, दुनिया को उम्मीद।
*3* प्रधानमंत्री ने एक मीडिया संस्थान के निजी कार्यक्रम में कहा कि इस समय दुनिया में विकास को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। संसाधनों का इस्तेमाल भी कई जगह हथियार की तरह किया जा रहा है। ऐसे वैश्विक माहौल के बीच भारत को विकास के लिहाज से एक ‘ब्राइट स्पॉट’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है और सुधार सरकार की प्रतिबद्धता हैं।
*4* जंतर-मंतर प्रदर्शन: ‘सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, सिस्टम की नाकामी का भी नतीजा है विरोध’; RSS ने सरकार को दी नसीहत ।
*5* आरएसएस नेता ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने के लिए सरकार को जरूरी कदम उठाने होंगे और समाज को भी जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उनके मुताबिक, व्यवस्था में सुधार केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग से भी संभव है ।
*6* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसद मार्ग थाने के बाहर करीब आठ घंटे तक धरने पर बैठने के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र साहिल लोचब की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एफआईआर दर्ज होने के बाद साहिल लोचब ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि पिछले एक महीने से उनकी टीम लगातार उनके संपर्क में थी।
*7* कई बार थाने से लौटा दिए जाने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एक माह बाद अब दोबारा से राहुल गांधी ने स्वयं धरना दिया, तब जाकर साहिल की एफआईआर दर्ज हो पाई। दूसरी ओर, साहिल के मुद्दे पर एलओपी राहुल गांधी ने न केवल पैलट गन के मुद्दे से केंद्र सरकार को अपने कदम पीछा करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही देशभर में जेन जी के मुद्दे को हवा दे दी है ।
*8* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह न्याय की दिशा में पहला कदम है। केस दर्ज हो गया है। पीड़ित साहिल लोचव को पैलेट लगे हुए एक महीना हो गया है। उसके शरीर में अभी भी छर्रे फंसे हुए हैं, तीन उसकी आंख में हैं और वह उससे देख नहीं पा रहा है। तीन या चार उसके दिल के पास हैं। इस नौजवान के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है ।
*9* पुणे में आज राहुल गांधी की छात्रों से बातचीत, चौथा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम; इससे पहले कोटा, देहरादून और प्रयागराज में हुआ इवेंट।
*10* कैमराजीवी ड्रामा कर रहे, राहुल गांधी के धरने पर भड़की BJP, नड्डा बोले- सस्ती राजनीति देश देख रहा ।
*11* राहुल गांधी सरकार को जवाबदेह ठहराकर नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, बोले उमर अब्दुल्ला ।
*12* जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा; हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी ।
*13* जयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम, अभिजीत दीपके बोले- मारपीट करने वाले गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया, तो मैं जयपुर आऊंगा ।
*14* इथेनॉल के कारण नहीं महंगी हुई चीनी’: सरकार ने खारिज किए दावे, जमाखोरी और कम उत्पादन को बताया जिम्मेदार।
*15* नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान, 48 नाम, यूपी से तीन, MP-राजस्थान और बिहार से दो-दो टीचर्स; 5 सितंबर को राष्ट्रपति पुरस्कार देंगी ।
*16* गुजरात के भावनगर में नकली शराब पीने से 61 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें आठ की मौत हो गई। 10 मरीज आईसीयू में हैं। जांच में शराब में 38.59 प्रतिशत जहरीला मेथनॉल मिला। मामला स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सौंपा गया है।
*17* तमिलनाडु में DMK विधायकों का सरकारी कार लेने से इनकार, उदयनिधि बोले- सरकार कर्ज में, पहले संपत्ति की जांच हो ।
*18* अल-नीनो के खतरे के कारण घरेलू उत्पादन में गिरावट की चिंताओं के बीच दालों के घटते आयात ने महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने 70 फीसदी सूखे की आशंका जताई है, जो व्यापारियों के साथ ही साथ उपभोक्ताओं के लिए भी चिंताजनक है. ।
*19* सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी की दिवालिया याचिका मंजूर, चीनी फाउंडर को उम्रकैद; कंपनी पर ₹28 लाख करोड़ का कर्ज।




