💁🏻♂️*21 अगस्त, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 जयपुर में *कॉकरोच जनता पार्टी आज 2 सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी*, शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं के हालात जानेंगे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में मानसून के कमजोर होने के बाद बढ़ सकती है गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.6 और रात को 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@33.4, राजसमंद@31.6
🔸 उदयपुर के अशोक नगर रोड स्थित अमृतश्री कॉम्प्लेक्स में *7 लाख की चोरी का खुलासा*, शेयर में नुकसान के बाद चोरी की साजिश रची, वेब सीरिज से तरीके सीखे, 2 गिरफ्तार,
🔸 उदयपुर के केशव नगर-रूपसागर रोड पर *पानी से भरे गड्ढे में डूबा 7 साल का बच्चा*, मौत, खाली प्लॉट में भरा था बारिश का पानी, खेलते समय फिसला पैर
🔸 केंद्र सरकार ने राजस्थान के *मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को छह महीने का एक्सटेंशन* दिया
🔸 *महाराष्ट्र में खुले तेल की बिक्री पर रोक*, FDA चीफ तुकाराम मुंडे ने जारी किया आदेश
🔸 *देश में चीनी की भारी कमी*, सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरी दी
🔸 मोहाली एयरोसिटी में बारिश की वजह से *निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, दो मजदूरों की मौत*
🔸 सवाई माधोपुर: मां के सामने से घर से *3 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ*, जंगल में मार डाला, वन चौकी पर गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मी की बाइक को आग लगाई
🔸 पाकिस्तान: कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा *हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए पूर्व पीएम इमरान खान*
🔸 बांग्लादेश: बीएनपी नेता *मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर नए राष्ट्रपति* चुने गए
🔸 दिल्ली-NCR में 1 जनवरी 2027 से *इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल का ही होगा रजिस्ट्रेशन*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: गुजरात के वलसाड में दो चोर ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर अंदर घुसे थे बड़े स्टाइल से, लेकिन कटर की आवाज ने उनके चोरी का प्लान कर दिया कट, आवाज सुन मोहल्ले वाले पहुंचे, बाहर से शटर कर दिया बंद, अब चोर अंदर थे बैठे, जिनका बिगड़ गया था पूरा खेल, बाहर ऐसी भीड़ थी जमा जो लाठी को पिला रही थी तेल, पुलिस को देखकर भागने की तैयारी करके जो थे आए, वही कांपते हुए पुलिस को करने लगे फोन, लगाई जान की गुहार, पुलिस पहुंची, शटर खोला, दोनों को निकाला बाहर, चोर बोले -“साहब बचा लो, बाहर खड़ी है मार!”, पुलिस बोली-“बचाएंगे जरूर… अब चलो थाने सरकार
🔸 इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर की *रील पोस्ट की, युवक गिरफ्तार*, पुलिस को देख भागा, गिरने से घायल हुआ, बांसवाड़ा की सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
🔹 वर्ल्ड कप हॉकी: इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ खेल, *भारतीय महिला टीम टॉप-8 में पहुंची*




