*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*21- अगस्त – शुक्रवार*
*1* पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक, कहा- युवाओं से जुड़ें, ताकि नीतियां बनाने में नए आइडिया मिल सकें ।
*2* शाह बोले- ब्रह्मपुत्र, कावेरी और गोदावरी को जोड़ने से भारत में अगले 100 वर्षों तक पानी की नहीं होगी कमी ।
*3* शाह ने कहा कि दक्षिण भारत का यह क्षेत्र देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चाहे साहित्य, अनुसंधान और विकास, अंतरिक्ष, आईटी, एआई, औद्योगिक विकास या कृषि हो, दक्षिण भारत ने हर क्षेत्र में योगदान दिया है। दक्षिण भारत ने देश के आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और बुनियादी ढांचे के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और इसीलिए दक्षिण में भारी मात्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी आया है ।
*4* जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन- सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बनाई, इसमें रिटायर्ड जज, CBI-पुलिस के पूर्व अफसर; पैलेटगन चलाने और महिलाओं से बदसलूकी के आरोप ।
*5* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। सिलीगुड़ी गलियारे और नेपाल, भूटान व बांग्लादेश से लगी सीमाओं की सुरक्षा समीक्षा इस दौरे के केंद्र में है। घुसपैठ के साथ तस्करी, हथियार, मादक पदार्थ और सीमा पार अपराध रोकने के लिए तकनीकी निगरानी और एजेंसियों के समन्वय पर जोर है।
*6* जेन जी के बाद अब जेन अल्फा भी अपनी आवाज बुलंद कर रही है। देश के कई हिस्सों में स्कूली बच्चे सड़क पर उतरकर शिक्षक, सुरक्षित स्कूल, सड़क, बिजली-पानी और बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि कई जगह बच्चों के दबाव के बाद प्रशासन को कार्रवाई भी करनी पड़ी ।
*7* हाल के दिनों में झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब और महाराष्ट्र की कई जगहों से स्कूली बच्चों के प्रदर्शन सामने आए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जेन अल्फा कौन हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में इन बच्चों को प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इन प्रदर्शनों का क्या असर हो रहा है?
*8* चंपत राय बोले-राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने मनमानी की, पूर्व IAS नृपेंद्र मिश्रा ने सलाह कभी नहीं मानी, अपनी पसंद के लोग चुने।
*9* चीनी सस्ती हो सकती है, आयात टैक्स फ्री हुआ, दो महीने में 40% महंगी, अभी एक किलो का दाम करीब 55 रुपए, ईरान जंग का असर ।
*10* ‘छात्र अब अपनी बात कहने के लिए आगे आ रहे हैं, इसे रोका नहीं जा सकता’, राहुल गांधी का केंद्र पर सीधा प्रहार ।
*11* महाराष्ट्र में खुले खाने के तेल की बिक्री पर पूरी तरह रोक! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला, दिए कड़े निर्देश ।
*12* मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद एक दिव्यांग यात्री को कथित तौर पर चलती ट्रेन से धक्का देने का मामला सामने आया है। घटना में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार कर लिया है।
*13* नए सियासी समीकरण की आहट: पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत ।
*14* विशाखापट्टनम – टीचर की क्रूरता: होमवर्क नहीं करने पर छह साल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, अस्पताल में मौत; परिवार ने लगाए कई आरोप ।
*15* बांग्लादेश को नया राष्ट्रपति मिला, BNP के फखरुल जीते, विपक्षी उम्मीदवार को 167 वोटों से हराया; PM ने लाल गुलाब देकर नए राष्ट्रपति को बधाई दी ।
*16* इंडियन ऑयल की अल्जीरिया की कंपनी सोनाट्रेक से LPG डील, 2027 से हर महीने 55,000 टन गैस मिलेगी, खाड़ी देशों पर निर्भरता कम होगी ।
*17* पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप, दक्षिणी हिस्से में महसूस किए गए तेज झटके।




