*चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल और नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 27 जुलाई को थाना गिरवां क्षेत्र के निवासी ओमप्रकाश ने थाना गिरवां पर सूचना दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान की। गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को खुरण्ड रोड पेट्रोल पम्प के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केजरीवाल उर्फ अजय पुत्र जगरुप निवासी ग्राम अर्जुनाह थाना गिरवां जनपद बांदा के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी पायल चोरी की,1200 रुपये नगद चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त बरामद हुए। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। थाना गिरवां पुलिस द्वारा 27 जुलाई को हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का 24 दिन के अंदर सफल अनावरण कर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। बांदा पुलिस आमजन की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। ऐसे अभियानों में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।




