*मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के आरोपों पर लगी मोहर*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि वायरल वीडियो हैं जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा हैं और पूरे जिले में सनसनी मचा दी है।वायरल वीडियो में एक जूनियर डॉक्टर ओपीडी में बैठे मरीज को सरकारी दवा देने के बजाय बाहर की पर्ची थमा रहा है। हैरानी की बात ये कि डॉक्टर साहब सिर्फ दवा का नाम ही नहीं बता रहे, सीधे-सीधे मेडिकल स्टोर का नाम भी गिना रहे हैं फलां मेडिकल से लेना, वहीं मिलेगी।मरीज बेचारा सरकारी सुविधा लेने आया था मुफ्त इलाज के लिए, लेकिन डॉक्टर की बात सुनकर उसके होश उड़ गए।ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले दिनों ही वकीलों और समाजसेवियों ने मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया था। उनकी मांग थी कॉलेज में चल रहे भृष्टाचार खेल पर रोक लगे।अब जब वीडियो वायरल हुए हैं तो मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग पूछ रहे हैं – सरकारी सुविधा इलाज के नाम पर लूट कब तक? गरीब कहां जाए?फिलहाल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग भ्रष्टाचार का खुला सबूत बता रहे हैं।




