*उन्नाव सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए नवाबगंज के बच्चों ने तैयार की राखियां।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव शैलेश पांडे के निर्देश पर विकास खंड नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने एक सप्ताह की मेहनत से आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने इन राखियों को सीमा पर तैनात सैनिकों के रक्षाबंधन के लिए जिलाधिकारी उन्नाव, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडे को भेंट किया। इस पहल का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज शुचि गुप्ता, एआरपी नवाबगंज शौर्या शर्मा, प्रधान शिक्षिका मीत खेड़ा ममता यादव तथा शिक्षक भरत चित्रांशी ने किया।
मीत खेड़ा, चमरौली सहित विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक राखियां तैयार कीं। पल्लवी, राधिका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों को राखियां भेंट कीं। जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक पहल की सराहना की।
इस अवसर पर बच्चों एवं उपस्थित शिक्षकों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से भी भेंट की। विधायक जी ने बच्चों द्वारा तैयार की गई राखियों का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडे ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए सभी बच्चों को चॉकलेट प्रदान की। अधिकारियों ने बच्चों की इस पहल को देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता की सुंदर अभिव्यक्ति बताया।




