*18 अगस्त, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदयपुर संसद डॉ मन्नालाल रावत*, देशभर में जनजातीय समाज के बीच संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में मानसून हुआ कमजोर, कल उदयपुर में दिन में तापमान 29.9 और रात को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@31.2, राजसमंद@29.7
🔸 सुप्रीम कोर्ट बोला- *7 दिन में फाइनल करें हवाई किराया नियम*, अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दे
🔸 उदयपुर के डॉक्टर से फिल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी मामला: फिल्म डायरेक्टर *विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी पर क्रिमिनल मामला रहेगा*, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला
🔸 *भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का किया ऐलान*, टीम में वसुंधरा राजे फिर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी
🔸 झारखंड: *छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL परीक्षा रद्द*; सीएम सोरेन ने खुद किया ऐलान, आंदोलनकारी छात्रों ने मनाया जश्न
🔸 महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और ऐप कैब *ड्राइवरों के लिए आज से मराठी का ज्ञान जरूरी*
🔸 ठाणे: *पैर दबाने में हुई थी देर तो पत्नी को जिंदा जलाया*, 11 साल बाद पति को उम्रकैद
🔸 दिल्ली यूनिवर्सिटी में *प्रोफेसर पर PhD स्कॉलर ने किया हमला*, CCTV में इंतजार कर थप्पड़ मारते दिखा, आरोपी सस्पेंड
🔸 *भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू*, 31 अगस्त तक चलेगा
🔸 ढाका: भारत का 18 सदस्यीय *कारोबारी प्रतिनिधिमंडल आज बांग्लादेशी मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात करेगा*
🔸 *ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी*, कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पुलिस की ‘जबरदस्त जांच’ का ऐसा नमूना सामने आया है कि पत्थर भी पड़ जाएं सोच में, इमरान खान की रिहाई को लेकर 5 अगस्त को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लतीफ उल्लाह सदोजई को भी कर लिया गिरफ्तार, FIR में आरोप लतीफ ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, डंडे से किया हमला, मामला पहुंचा कोर्ट, लतीफ के वकील ने पूछा मासूम सा सवाल-“हुजूर, पत्थर फेंकने के लिए कहां से लाएं हाथ?”, जांच हुई तो चला पता, लतीफ के नहीं हैं दोनों हाथ, तो लाया कैसे होगा लाठी साथ, कोर्ट ने तुरंत दिए रिहाई के आदेश, पुलिस को लगाई फटकार, पाकिस्तान पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे हैं सवाल, जब हाथ ही नहीं थे तो किसने फेंका पत्थर-पैरों ने, पुलिस ने या FIR खुद ने? गांव-मोहल्ले में है चर्चा, अगली FIR में बिना पैरों वाले पर दौड़ लगाने, गूंगे पर गाली देने का केस दर्ज होने में ज्यादा नहीं लगेगी देर, क्योंकि कुछ भी कर सकते हैं पाकिस्तान पुलिस के “शेर”
🔸 *एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई*, सर्वर और एप डाउन होने से ग्राहक परेशान, गैस एजेंसियों पर लगीं लंबी लाइनें
🔹 हॉकी: *वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी भारतीय टीम*, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल, अब भारत vs पाकिस्तान मैच पर टिकी निगाहें
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽




