*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*18- अगस्त – मंगलवार*
👇
*===============================*
*1* 326 सांसदों, 14 राज्यों के CM पर आपराधिक केस, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट: लोकसभा के 251 और राज्यसभा के 75 सदस्यों पर मामले
*2* सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि चुनावी प्रक्रिया में काला धन लोकतंत्र, कानून के शासन और पूरी चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करता है। शीर्ष अदालत ने चुनाव के दौरान अवैध तरीके से हासिल धन की बरामदगी से जुड़े आपराधिक मामलों की समय पर जांच और जल्द सुनवाई पूरी करने पर जोर दिया।
*3* सुप्रीम कोर्ट बोला-7 दिन में फाइनल करें हवाई किराया नियम, मनमानी किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दें; सरकार ने 3 हफ्ते मांगे थे
*4* राम मंदिर दान का होगा हिसाब, SIT को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी की जांच कर रही एसआईटी को जांच में तेजी लाने और उसे सही नतीजे तक पहुंचाने को कहा
*5* नितिन नवीन की नई टीम घोषित: स्मृति ईरानी महामंत्री, वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 12 महिला नेताओं को मौका
*6* नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी
*7* भाजपा कार्यकारिणी- अगले साल चुनाव वाले यूपी से 8 नाम, 65 में 51 नए चेहरे; वसुंधरा सबसे उम्रदराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष से 38 साल बड़ी, भाजपा IT सेल से मालवीय बाहर, केमिस्ट्री प्रोफेसर म्हस्के संभालेंगे, नितिन नवीन की टीम में राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक; यूपी से दो मुस्लिम चेहरे
*8* राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मजबूती दे रहीं एनटीए की खामियां, विपक्ष के निशाने पर सरकार
*9* जब मैं पहली बार MLA बना था,तब अमित शाह बच्चे थे,और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं, मैं जब पहली बार MLA बना तो अमित शाह उठे भी नहीं थे- मल्लिकार्जुन खड़गे
*10* झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत का बड़ा फैसला; JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद, छात्रों ने मनाया जश्न
*11* हेमंत सरकार ने JSSC CGL सहित TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, इसपर सरकार का आभार जताते हुए अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सरकार का आभार जताया और अपना अनशन तोड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा- “हम सभी छात्रों, अभिभावकों, मीडिया के सदस्यों, पुलिस प्रशासन और विशेष रूप से झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इस आंदोलन का समर्थन और सहयोग करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
*12* महाराष्ट्र: डिप्टी CM शिंदे बोले- गणेशोत्सव से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, बेहतर निकायों को मिलेंगे पुरस्कार
*13* मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार पर मराठों के 58 लाख रिकॉर्ड कम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पात्र लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र देने, लंबित मांगें 29 अगस्त तक पूरी करने की मांग की। जरांगे ने 20-25 अगस्त को मराठवाड़ा-विदर्भ दौरे और 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का एलान किया।
*14* तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में किसानों के लिए फसल ऋण माफी के लिए एक और चरण का एलान किया। उन्होंने कहा कि 75 हजार रुपये तक के कर्ज को पूरी तरह माफ किया जाएगा। वहीं, 75 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक के कर्ज में कुछ राशि माफ की जाएगी
*15* CJP वर्कर के पिता की हत्या, पार्टी टीम बंगाल पहुंची, आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया; पीड़ित ने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था
*16* भारत को 178 रन की बढ़त, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, सुथार ने 4, जडेजा ने 3 विकेट लिए; खराब रोशनी से तीसरे दिन स्टंप्स
*17* ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी, कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज
*==============================*




