By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: लोकसभा चुनाव 2024 मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर बढ़ेगा भाजपा का सिरदर्द ? नए उम्मीदवार तलाशेगी पार्टी.
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > लोकसभा चुनाव 2024 मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर बढ़ेगा भाजपा का सिरदर्द ? नए उम्मीदवार तलाशेगी पार्टी.
Uncategorized

लोकसभा चुनाव 2024 मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर बढ़ेगा भाजपा का सिरदर्द ? नए उम्मीदवार तलाशेगी पार्टी.

timesandspace
Last updated: 2024/01/08 at 9:39 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर बढ़ेगा भाजपा का सिरदर्द ? नए उम्मीदवार तलाशेगी पार्टी.

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने मिशन 29 पर काम शुरू हो गया है, तो वही पार्टी के सामने उन सात सीटों पर उम्मीदवारी का सवाल बना हुआ है। जहां के सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया था। राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर सकी थी जहां से सांसद नकुलनाथ है।
अब बीजेपी छिंदवाड़ा पर भी नजर गड़ाए हुए हैं। सभी 29 सीटों पर जीतने के लिए मिशन-29 बनाया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के मुताबिक तीन तत्कालीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल सात सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से पांच तो जीत गए हैं, लेकिन दो को हार का सामना करना पड़ा। अब बीजेपी के सामने चुनौती है नए चेहरों की तलाश की। जो सांसद से विधायक बन गए हैं उनके स्थान पर तो नए चेहरे चाहिए ही होंगे, मगर क्या उन्हें भी मौका दिया जाएगा जो विधानसभा तक का चुनाव हार गए।
*दमोह में बड़ी संख्या में हैं ओबीसी वोटर*
बीजेपी ने जिन तत्कालीन सांसदों को मैदान में उतारा था उनके संसदीय क्षेत्र पर गौर करें तो नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से सांसद थे और यह इलाका क्षत्रिय बाहुल्य माना जाता है, तो वही प्रह्लाद पटेल को नरसिंहपुर से चुनाव लड़ाया गया और वह दमोह से सांसद रहे हैं, दमोह में ओबीसी मतदाता बड़ी तादाद में है। जबलपुर के सांसद रहे राकेश सिंह का संसदीय क्षेत्र सामान्य वर्ग की बहुलता वाला है। रीति पाठक के संसदीय क्षेत्र सीधी में ब्राह्मण वर्ग प्रभावकारी है। इसी तरह उदय प्रताप सिंह का संसदीय क्षेत्र होशंगाबाद भी सामान्य वर्ग के प्रभाव का है। वहीं दो सांसद सतना से गणेश सिंह और मंडला से केंद्रीय मंत्री भगत सिंह कुलस्ते को हार का सामना करना पड़ा है।
*बीजेपी आंकलन में जुटी*
सतना की बात करें तो यह ओबीसी वर्ग के प्रभाव वाला संसदीय क्षेत्र है और मंडला आदिवासी वर्ग का, पार्टी के अंदर एक सवाल उठ रहा है क्या इन विधानसभा हारने वाले सांसदों को मैदान में उतारा जाएगा ? अगर मौका दिया जाता है तो जनता के बीच क्या संदेश जाएगा। ऐसे में सतना में ओबीसी वर्ग और मंडला में आदिवासी वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की क्षमता का पार्टी आकलन कर रही है। पार्टी प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हारे उम्मीदवारों से लेकर अन्य की बैठक भी कर चुकी है।
*सियासी एक्सपर्ट ने क्या कहा ?*
राजनीतिक विश्लेषकों को मानना है कि जिन स्थानों पर तत्कालीन सांसद चुनाव जीत गए हैं और विधायक बन गए हैं। उन स्थानों पर पार्टी के लिए प्रत्याशी की खोज तो करनी ही होगी । मगर जिन स्थानों पर पार्टी हारी है। वहां भी उसे चेहरे बदलने पर जोर लगाना होगा। सतना और मंडला वे संसदीय क्षेत्र हैं, जहां पार्टी को कारगर रणनीति तो बनानी ही होगी। सतना में ओबीसी और मंडला में आदिवासी वर्ग का बेहतर उम्मीदवार तलाशना होगा ।

ब्यूरो भोपाल

स्मृति यादव की रिपोर्ट

You Might Also Like

*उन्नाव में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, घर पर बारात आने से पहले छाया मातम।*

कोच, रेफरी व खिलाडियों की खोज के लिए चलाया जायेगा अभियान

*सीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*

पांडु नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

*उन्नाव में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, घर पर बारात आने से पहले छाया मातम।*

June 29, 2026
Uncategorized

कोच, रेफरी व खिलाडियों की खोज के लिए चलाया जायेगा अभियान

June 29, 2026
Uncategorized

*सीएसए में मड मिरर एवं मैजिक लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

June 22, 2026
featured image
Uncategorized

उन्नाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा, चार केंद्रों पर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया, DM-SP ने देखी*

June 21, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • NEWS HEADLINES` 👇 *🕎मुख्य समाचार l 30-06-2026*
  • *अयोध्या में वकीलों ने किया बड़ा ऐलान*
  • *🔸अब बिना रोक-टोक मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 जुलाई से हटेंगी सारी पाबंदियां।*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?