*🪯शाम की बड़ी खबरें……………..!!*
➡लखनऊ: अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि थाने में पुलिस सबसे पहले जेब देखती है। “हथेली गरम, पुलिस नरम” का कानून चल रहा है। तहसीलों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। 2024 के नतीजे देखकर BJP के लोग सो नहीं पा रहे हैं। बाबा साहब के संविधान से लोगों को अधिकार मिले हैं। पेट्रोल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है।
➡मिर्जापुर: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाइट काटने को लेकर विवाद हुआ था। विनोद बिंद और जीत नारायण बिंद में विवाद हुआ। घटना विंध्याचल क्षेत्र के भटेवरा गांव की है।
➡कानपुर: कानपुर चिड़ियाघर की झील में हजारों मछलियों की मौत हो गई। लगातार बारिश और ऑक्सीजन की कमी को मुख्य वजह बताया जा रहा है। तेज बारिश से झील के पानी में टर्बिडिटी की मात्रा बढ़ी। पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर अचानक घट गया। क्षमता से अधिक मछलियां होने की बात भी सामने आई है। नियमित हार्वेस्टिंग नहीं होने से मछलियों की संख्या बढ़ी थी। समस्या के समाधान के लिए जॉइंट सर्वे की मांग की गई है।
➡अयोध्या: सावन मेले में सड़क दुर्घटना में दारोगा घायल हो गए। पूराकलंदर थाने के दारोगा रामराज चौधरी घायल हुए। मेला ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। कांशीराम कॉलोनी के पास बाइक स्लिप होने से हादसा हुआ। दारोगा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
➡अमेठी: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। महिलाओं और पुरुषों के बीच जमीनी विवाद का मामला है। आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा कर रहा था। मामला सेमरावा जंगल रामनगर का है।
➡ग्रेटर नोएडा: 24 घंटे से सोसाइटी में बिजली गुल है। बिजली नहीं आने से लोग परेशान हुए। सोसाइटी के लोगों ने हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। तकनीकी दिक्कत से बिजली गुल हुई थी। मेंटेनेंस टीम बिजली रिस्टोर करने में जुटी है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है।
➡हाथरस: सिकंदराराऊ में अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 51 कलशों में गंगाजल लेकर महिलाएं निकली हैं। हरिद्वार से 51 कलशों में गंगाजल लेकर यात्रा शुरू की गई। वाहन पर भगवान भोलेनाथ विराजमान हैं। करीब 200 लीटर गंगाजल लेकर महिलाएं चल रही हैं। महिलाओं ने 400 किलोमीटर का सफर तय किया। कांवड़ यात्रा सिकंदराराऊ पहुंची। बटेश्वर महाराज मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। सोमवार को शिकोहाबाद में जलाभिषेक करेंगी।
➡मैनपुरी: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हुई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। लक्ष्मी की शादी कन्हैया के साथ हुई थी। किशनी पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। घटना थाना किशनी क्षेत्र के रामनगर की है।
➡आजमगढ़: दबंगों ने बीच सड़क पर छात्र की पिटाई कर दी। स्कूल से घर लौट रहे छात्र को पीटा गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिटाई परानापुर BBS स्कूल के पास हुई। मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है।
➡पीलीभीत: मानसिक परेशान युवक को शराब पिलाकर सामान उठवाने का मामला सामने आया है। फ्रिज, चारा मशीन, मोटर और अनाज घर से उठवाया गया। युवक को शराब पिलाकर घर का सामान चोरी करने का आरोप है। पीड़िता 5 दिन से करोड़ चौकी के चक्कर काट रही है। दारोगा राजेश चौधरी पर आरोपी से साठगांठ का आरोप लगाया गया है। समझौते के नाम पर पीड़िता को दौड़ाने का आरोप है। मामला करोड़ चौकी क्षेत्र के सिसैया गांव का है।
➡नैनीताल: रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश चंदन सागर घायल हुआ। बदमाश के पैर में गोली लगी। पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
➡काशीपुर: टांडा मोड़ पर दर्दनाक हादसा हुआ। मंदिर से लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है। आरोपी हाइड्रा चालक फरार है।
➡बस्ती: रिंग बांध के आसपास कटान मामले में भारत समाचार की खबर का असर हुआ। SDM स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। कटान के खतरे से राहत और बचाव कार्य जारी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारी जुटे हैं। मामला दुबौलिया क्षेत्र के मौजपुर गांव का है
➡मैनपुरी: पूर्व फौजी अभिनंदन सिंह यादव को कोबरा ने काट लिया। गाय को चारा डालते समय सांप ने पैर में काटा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामला थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुर का है।
➡जालौन: बेतवा नदी में युवक का शव मिला। पुलिस शव निकालने का प्रयास कर रही है। मामला कोटरा थाना क्षेत्र के बेतवा नदी का है।
➡मेरठ: महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालत में मौत हुई। घर में फंदे पर चिकित्सक का शव मिला। शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मृतका खुशहाली के पिता BSF में सब इंस्पेक्टर हैं। मृतका आयुर्वेदा और नेचुरल सेंटर चलाती थी। घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका पुलिस जता रही है। मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है।
➡प्रयागराज: जमीन विवाद को लेकर युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ा है। जार्जटाउन पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यमुनानगर जोन निवासी युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामला सिटी जोन के अल्लापुर का है।
➡मैनपुरी: उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा। मारपीट से पीड़ित घायल हुआ। पुलिस को बुलाया गया। कुरावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला कुरावली क्षेत्र के मोहल्ला सराय का है।
➡लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर बयान दिया। अखिलेश ने कहा कि जातीय जनगणना होने जा रही है। यह सरकार चालबाजी कर रही है। सरकार जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं है। समाजवादी लोग चाहते हैं कि गिनती हो। आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले।
➡गाजियाबाद: व्यापारी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के फार्म हाउस में बंधक बनाने का आरोप है। 50 लाख रुपये फिरौती वसूलने का आरोप लगाया गया है। पहले दोस्ती कर व्यापारी से लाखों रुपये लिए गए। करीब 30 लाख रुपये उधार लेने का आरोप है। 3 लाख रुपये के जेवर लेने का भी आरोप है। गोली मारने की धमकी देने का आरोप है। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
➡सीतापुर: हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास सीतापुर पहुंचे। वंदे मातरम् बीच में बंद करवाने के विवाद पर बयान दिया। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही।
➡रायबरेली: भारी बारिश से बछरावां CHC में पानी भर गया। वार्डों और CHC अधीक्षक के कमरे में पानी भर गया। जलभराव से मरीज और तीमारदार परेशान हुए।
➡अम्बेडकरनगर: महिलाओं के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने मोर्चा खोला। रिंकल सिंह ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाई। जिला कमेटी में महिलाओं की भागीदारी न देने पर सवाल उठाए।
➡अमरोहा: घर से मासूम को कुत्ता उठा ले गया। आवारा कुत्ते ने बच्चे को लहूलुहान कर दिया। रो रहे बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया। मामला डिडौली के पताई खालसा का है।
➡सोनभद्र: गैर इरादतन हत्या मामले में पति गिरफ्तार हुआ। घरेलू विवाद में पत्नी को घायल किया था। अस्पताल ले जाते वक्त पत्नी की मौत हुई। मामला म्योरपुर क्षेत्र के करहिया गांव का है।
➡हाथरस: घर से लापता लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया। 2 नाबालिग और 1 युवती को खोज निकाला गया। मदरसे में एडमिशन के लिए घर से निकली थीं। बस से आगरा जाने की जानकारी मिली थी। तीनों को भोपाल से सकुशल बरामद किया गया।
➡गोरखपुर: 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में प्रतियोगिता आयोजित हुई। मंदिर परिसर में शुभारंभ किया गया। कल समापन समारोह में सीएम योगी शामिल होंगे। CM खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार वितरित करेंगे।
➡दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला यात्री की कथित तौर पर फोटो लेने का आरोप है। तस्वीर लेने से इनकार करने के बाद विवाद बढ़ा। मोबाइल गैलरी में महिला की तस्वीरें मिलने का दावा किया गया। तस्वीरें डिलीट करने को लेकर यात्रियों से बहस हुई। यात्रियों और जवान में हाथापाई का भी आरोप है।




