*स्वतंत्रता दिवस पर डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन उन्नाव की 6वीं मासिक रैपिड शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न*

*उन्नाव। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन उन्नाव द्वारा जिले के युवा खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने तथा उनकी खेल प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य के साथ *6वीं मासिक रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026** का आयोजन **मां शक्ति योग साधना केंद्र, न्यू तहसील रोड, उन्नाव** में किया गया ।
प्रतियोगिता में उन्नाव जनपद के *9 विद्यालयों से कुल 30 बाल शतरंज खिलाड़ियों* ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कुल *5 राउंड** में स्विस लीग पद्धति से खेली गई। प्रत्येक खिलाड़ी को *15 मिनट का समय तथा पहली चाल से प्रत्येक चाल पर 10 सेकंड का इंक्रीमेंट* दिया गया।
*प्रतियोगिता में ओपन वर्ग एवं आयु वर्ग में विजेता खिलाड़ियों में प्रमुख-*
*ओपन आयु वर्ग में*
1. *विनायक साहू, गंगा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर* — प्रथम स्थान
2. *अमन त्रिपाठी, महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल* — द्वितीय स्थान
3. *अधिराज तोमर, डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर* — तृतीय स्थान
*अंडर-15 आयु वर्ग में*
* *अविरल श्रीवास्तव, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल* — प्रथम स्थान
*अंडर-11 आयु वर्ग में*
* *रौनव शुक्ला, डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर* — प्रथम स्थान
*महिला वर्ग में*
* *आरवी गुप्ता, माउंट लिटरा जी स्कूल* — प्रथम स्थान पर रहें।
प्रतियोगिता के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार *डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह*, संघ के सदस्य *विनय दत्त श्रीवास्तव*, *सीनियर नेशनल आर्बिटर रूपा शुक्ला* एवं *प्रीति गुप्ता* द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए शतरंज के प्रति निरंतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के *मुख्य निर्णायक (Chief Arbiter) फिडे आर्बिटर सतेन्द्र सिंह* रहे। उनके निर्देशन में प्रतियोगिता का संचालन सुचारु एवं निर्धारित शतरंज नियमों के अनुरूप किया गया।




