By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *प्राचीर लाल किले से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > *प्राचीर लाल किले से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन*
देश

*प्राचीर लाल किले से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन*

timesandspace
Last updated: 2026/08/15 at 10:14 AM
timesandspace
Share
13 Min Read
featured image
SHARE

*प्राचीर लाल किले से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन*

👇

*लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’, पीएम मोदी के ध्वजारोहण के साथ रचा गया नया इतिहास*

*एनर्जी से मिनरल्स तक…विकसित भारत के लिए PM मोदी का फॉर्मूला, सरकार के कदमों के बारे में बताया*

*पीएम ने बांधनी पैटर्न की लाल राजस्थानी पगड़ी पहनी: 13 साल में लाल किले पर हर बार अलग रहा PM मोदी का अंदाज*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

*1* स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया

*2* पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर से Gen Z और Gen Alpha को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है, पीएम ने कहा कि एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल के लिए ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, साथ ही कहा कि कोचिंग क्लास गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ है,हम अलग-अलग परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग दे
*3* पीएम मोदी बोले- देश को दिमागी नक्सलियों से बचाएं, वे युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे; महिला आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें

*4* भारत के हाथ में हो दुनिया का नेतृत्व, यह समय की मांग’, लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन

*5* मोदी ने अपने संबधन में कहा, आज मुझे एक काम के लिए आपकी मदद चाहिए। सभी नौजवानों से मैं चाहता हूं कि आप नेतृत्व करिए। आपका एक या दो घंटे देश को बहुत बड़ी शक्ति देने वाला है। इन दिनों में देश में जनगणना का काम हो रहा है। गिनती सिर्फ आंकड़ों से बात बनती नहीं है। उसकी बारीकियों से योजनाएं बनती हैं, देश के आगे बढ़ने की रूप रेखा तैयार होती है। कभी कभी सरकार के प्रतिनिधि जल्दी में होते हैं, वे कुछ गड़बड़ी कर देते हैं। इस बार निर्णय हुआ है कि आप अपनी जानकारी जनगणना में भरकर दे सकते हैं

*6* प्रधानमंत्री ने कहा, हमने संसद में महिला शक्ति को बल देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया था। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह कर रहा हूं कि महिलाओं के समार्थ्य के पुजारी बनिए। जल्द से जल्द हमारी माताओं-बहनों को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व मिले, वे भारत के विकास में योगदान दें। आइये महिला आरक्षण लागू कर के आप भी उन्हें आगे बढ़ाने का श्रेय लीजिए, लेकिन हमारी नारी शक्ति को बल दीजिए।

*7* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक रक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।

*8* नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया। 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे। हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं। जहां पर कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, जहां कभी धरती रक्तरंजित होती थी, आज वहां विश्वास, प्रयास और विकास का तिरंगा लहरा रहा है।

*9* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, खेल चिकित्सा आदि में युवाओं के लिए काफी जगह बनी है। हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों को भारत आयोजित करने वाला है।

*10* प्रधानमंत्री ने कहा, देश में कोचिंग कक्षाओं की स्पर्धा बढ़ती जा रही है। हर परिवार को लगता है कि उन्होंने बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा तो उनका भला नहीं हो सकता। इसलिए हमने छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। हम युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं।

*11* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में पहले केवल 60 हजार करोड़ का बायोइकोनॉमी का काम होता था। वह 2014 के बाद 20 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है। 2009-10 का कालखंड था, जब सिर्फ 1.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन देश में बिके थे। 2025-26 में 25 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं। विमानन क्षेत्र भी नौजवानों के लिए तेजी से आगे बढ़ा है। मेंटेनेंस ओवरहॉलिंग के कारण देश में स्किल्ड मैनपावर को बढ़ावा मिल रहा है।

*12* प्रधानमंत्री ने कहा, लाल किले से मैं देश के नौजवानों के लिए घोषणा करना चाहता हूं। आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को हम एआई कौशल देने के लिए काम करेंगे, ताकि हमारा युवा एआई की दुनिया में नेतृत्व का सामर्थ्य रखे।

*13* प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, नई शिक्षा नीति लागू की गई है। 2004 से 2014 तक देश में 50 से कम विश्वविद्यालय थे और 10 साल में 650 विश्वविद्यालय जुड़ चुके हैं। 2014 के पहले मेडिकल की 400 सीटें थीं, आज 850 से ज्यादा सीटें हैं। अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं।

*14* 2036 ओलंपिक के लिए देशभर में टैलेंट हंट: गांव-गांव जाकर खेल प्रतिभाओं को तलाशेगी सरकार, पीएम मोदी का बड़ा एलान

*15* यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत गुजरात के अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। 2026 ग्लासगो खेलों के समापन समारोह के दौरान औपचारिक रूप से मेजबानी भारत को सौंपी गई थी। भारत इस आयोजन के शताब्दी संस्करण की मेजबानी करेगा।
*16* लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने अगले 5 साल का लक्ष्य बताया, दिया 12 साल का हिसाब

*17* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैने जो भूमिका आपके सामने रखी है, उसके पीछे 2047 का लक्ष्य, मजबूत नींव पर खड़ा है. 2047 विकसित भारत का लक्ष्य, इन मजबूत नींव पर खड़ा है. 2047 विकसित भारत का लक्ष्य, पिछले 12 वर्षों में देशवासियों ने जो सामर्थ्य दिखाया है उस सामर्थ्य का हिस्सा है. सदी का एक-चौथाई हिस्सा बीत चुका है और अगला एक-चौथाई हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अब हम रुक नहीं सकते हैं, हमारी गति नहीं रुक सकती है.

*18* पीएम मोदी ने कहा कि हमारी दिशा तय हो चुकी है. हमें उसे प्राप्त करके रहना है. इसके लिए हमें हमारे वर्क कल्चर को बदलना होगा, हमारे वर्क कल्चर को बदलते हुए हमें हमारी सोच को भी बदलना होगा. हमें हमारे काम की गति को भी बदलना होगा. जो काम पिछले 5-7 दशक में नहीं हुए हैं, वो काम हमें आगामी 5-7 साल में करने हैं. मेरा भरोसा है, मेरी देश की युवा शक्ति पर, मेरे देश के नौजवानों पर, मेरे देश की माताओं बहनों पर, मेरे देश के किसानों पर, मेरे देश के मजदूरों पर, कि हम इस सपने को साकार कर सकते हैं.

*19* PM मोदी ने कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन  का क्या होगा, लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया. जहां से ग्लोबलाइजेशन की आवाजें आती थीं, अब वो आवाजें सुनाई नहीं देती है, लेकिन दुर्भाग्य से इस संकट के कालखंड में कुछ लोगों ने अपना रुतबा दिखाने के लिए संसाधनों को वेपनाइज्ड करने का खेल खेला है.

*20* प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अपने पास जो कुछ भी है उसे वेपनाइज्ड करने में लगी है. संसाधनों का वेपनाइज्ड, पेट्रोल, डीजल, खाद, दवाईयां, इतना ही नहीं भूभाग को भी वेपनाइज्ड किया जा रहा है. ऐसे समय अगर हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर 10 साल सही दिशा में न चले होते तो हम ऐसी चुनौतियों का मजबूती से सामना कैसे करते.

*21* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते वर्षों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रह कर नहीं जीना है. हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए. दुनिया में बहुत कुछ मिलता है, सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है लेकिन उससे हमारा सामर्थ्य तैयार नहीं होता. इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है. अपने हितों की सुरक्षा हमें खुद करनी है इसलिए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं.

*22* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि पिछले 12 सालों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ा, आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा, मोबाइल फोन उत्पादन 33 गुना बढ़ा, इतना ही नहीं आधुनिक युग को लेकर भी डिजिटल और इनोवेशन की दुनिया में भी हमने अपना परचम लहराया.

*23* PM ने कहा हमने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो का विस्तार किया.. ये सब, ये रफ्तार, ये विस्तार, ये उपलब्धी आजादी के बाद पहली बार पिछले 1 दशक में देखी है. जब इतनी सारी सिद्धियां हमारे सामने है, इतनी तेज गति दिखाई देती हो, देशवासियों का सामर्थ्य पल-पल प्रकट होता है तब तो 2047 में विकसित भारत बनने का संकल्प कभी भी अधूरा नहीं रह सकता है. ये सारे आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि हम आगे बढ़ने वाले हैं.
*24* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है.

*25* PM मोदी ने बताया, अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है. हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. जब संकल्प दृढ़ होता है तो कठिनाईयों से, आपदाओं के बीच से रास्ते निकालने का सामर्थ्य अपने आप उभर कर आता है.

*26* प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्प ऊंचे होते हैं तो हमारे सामर्थ्य की ऊंचाई भी बढ़ती है, हमारे प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है और तब जाकर हम सपनों को साकार कर सकते हैं.

*27* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा. अनेक परिवार प्रभावित हुए. उनके दुख-दर्द को हम भली-भांति अनुभव करते हैं. पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.’
https://whatsapp.com/channel/0029Vb3NVTT3mFY4cHm5wf07
*28* आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए हैं.
*=============================*

You Might Also Like

BIG BREKING 📍 *🇮🇳 🙏स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश 👉*

💁🏻‍♂️*शनिवार, 15 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

💁🏻‍♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *15- अगस्त – शनिवार* *🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस=15 अगस्त 🇮🇳*

BIG BREKING 📍 * स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाई कोर्ट को ई मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *14- अगस्त – शुक्रवार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

देश

BIG BREKING 📍 *🇮🇳 🙏स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश 👉*

August 15, 2026
featured image
देश

💁🏻‍♂️*शनिवार, 15 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

August 15, 2026
featured image
देश

💁🏻‍♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *15- अगस्त – शनिवार* *🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस=15 अगस्त 🇮🇳*

August 15, 2026
featured image
देश

BIG BREKING 📍 * स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाई कोर्ट को ई मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी

August 14, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *प्राचीर लाल किले से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन*
  • BIG BREKING 📍 *🇮🇳 🙏स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश 👉*
  • 💁🏻‍♂️*शनिवार, 15 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?