💁🏻♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*15- अगस्त – शनिवार*
*🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस=15 अगस्त 🇮🇳*
*🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*
*लाल किले की प्राचीर से नया इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, आज लगातार 13वीं बार राष्ट्र को करेंगे संबोधित*
*लाल किले में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’; 21 तोपों की सलामी के साथ फहरेगा तिरंगा*
*1* स्वतंत्रता दिवस पर कभी केसरिया, कभी तिरंगे वाली पगड़ी पहनी, पिछले 12 साल में लाल किले पर हर बार अलग रहा PM मोदी का अंदाज
*2* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने देश-विदेश के भारतीयों को बधाई दी और स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के आगाज पर हर नागरिक से देश की प्रगति और तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।
*3* राष्ट्रपति बोलीं- सिंधु जल संधि निलंबित करना सही कदम, इसका फायदा हमारे किसानों को होगा; एग्जाम सिस्टम में सुधार के लिए सरकार प्रयास कर रही
*4* 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान, इस बार 19 शौर्य चक्र, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी; 1 जवान को शौर्य चक्र और 5 को दोबारा सेना मेडल
*5* ‘भारत वैश्विक रक्षा निर्माण और रक्षा निर्यात में उभरती हुई शक्ति’, राजनाथ सिंह बोले- सेना के आधुनिकीकरण को प्रतिबद्ध
*6* स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों को संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछले 12 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के जरिए रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है
*7* लोकसभा ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर 28 अगस्त तक जवाब मांगा; BJP ने स्पीकर से शिकायत की थी
*8* राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे
*9* सेना के लिए 1,577 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे हुए, लॉइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम और हथियार खरीदे जाएंगे
*10* केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की 13 अगस्त को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। जेपी नड्डा के अस्वस्थ होने पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
*11* 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 79 साल पूरे हो गए हैं। इन वर्षों में भारत ने पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। कई उपलब्धियां भारत के नाम दर्ज हुईं। विकास के मामले में भी भारत काफी आगे बढ़ गया। आज दुनिया में सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था भारत की है
*12* आजादी के साथ अंग्रेज हमारा बंटवारा भी कर गए। इसके बाद कई युद्ध, आतंकी हमले, सूखा, आपातकाल से लेकर कोरोना महामारी तक, कई तरह की कठिनाइयों का देश ने सामना किया, लेकिन आज भी भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
*13* आजादी से लेकर अब तक जहां, एक ओर देश ने खूब विकास किया वहीं महंगाई भी चरम सीमा पर पहुंच गई। खाने-पीने की चीजों से लेकर सोना, पेट्रोल-डीजल और सोना तक सब कुछ महंगा हो गया।
*14* कॉकरोच पार्टी महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत
*15* मौसम का कहर: ओडिशा में बाढ़ से 429 गांव प्रभावित, 41 हजार लोग सुरक्षित; हिमाचल में भूस्खलन से 114 सड़कें बंद
*16* इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; कई आफ्टरशॉक्स भी आए




