*🌸🌾दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*======================================13/08/2026*
*1* मानसून सेशन के आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट ही चली, वंदे मातरम के बाद कार्यवाही स्थगित; मोदी-शाह समेत पूरी कैबिनेट, राहुल भी मौजूद थे
*2* रिजिजू ने विपक्ष पर फोड़ा संसदीय गतिरोध का ठीकरा, बोले-लोकसभा में सिर्फ 19, राज्यसभा में 39% हुआ काम, 12 बिल पारित
*3* संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया। रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल कामकाज 39 फीसदी रहा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे। कई बार वे सदन से बाहर भी चले जाते थे।
*4* रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने संसदीय अनुभव में उन्होंने पहली बार विपक्ष को चर्चा से बचते हुए देखा। उनका आरोप था कि सरकार अहम मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन का काफी समय बर्बाद हुआ।
*5* लोकसभा स्पीकर की चाय पार्टी का विपक्ष ने किया बहिष्कार, संसद के बाहर भी गतिरोध
*6* हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खड़गे बोले- BJP ने अपमान किया, खरगे ने दावा किया कि कल वे हल्द्वानी गए, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। वहां आज भाजपा के नेताओं ने शुद्धिकरण हवन किया। खरगे ने कहा कि यह लोकतंत्र और देश के लिए ठीक नहीं है। खरगे ने चेताया कि इससे देश बंटेगा। इस मुद्दे पर आज राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ।
*7* हालांकि भाजपा नेता जेपी नड्डा ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।स्पीकर बोले- दोषियों को सजा मिले
*8* ‘असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए’, खरगे के ‘अपमान’ पर भड़कीं कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा
*9* दीपके बोले-वोटर सरकार चुनता था, अब सरकार वोटर चुनती है, CJP को सियासी पार्टी नहीं बनाएंगे, पार्टी बनी तो आसानी से तोड़ दी जाएगी
*10* झारखंड छात्र आंदोलन- 500 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 16 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी; 6 छात्र अनशन पर
*11* कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। अमर उजाला की पड़ताल में जगह-जगह खराब निर्माण के निशान मिले। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने बाद ही बड़े पैमाने पर मरम्मत चल रही है। सबसे ज्यादा समस्या कानपुर से लखनऊ की दिशा वाली सड़क पर मिली। इस तरफ लंबे पैचवर्क किए जा रहे हैं और कुछ जगह पूरी सड़क को काटकर दोबारा बनाया जा रहा है।
*12* जयपुर में बारिश से पेड़ गिरे, बस पलटी, ट्रैफिक जाम, उत्तराखंड के देहरादून-टिहरी में लैंडस्लाइड; अगले 4 दिन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट
*13* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
*================================*




