देश का सबसे महंगे पेंटहाउस की डील गुड़गांव में हुई है। डीएलएफ के फेज-5 की सोसाइटी द डहलियास में ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने की है। मानव सरदाना द्वारा खरीदे गए पेंट हाउस का सुपर एरिया 17200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से इस पेंट हाउस की कीमत 1.58 लाख प्रति वर्गफुट बैठती है।




