💁🏻♂️*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*1* अमित शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे, रिजिजू बोले- विपक्ष को सुनना पड़ेगा, भाग नहीं सकते; विपक्ष गृहमंत्री के बयान पर अड़ा था
*2* मानसून सत्र के चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पर सबकी नजर है। नीट मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के बीच महिला आरक्षण, परिसीमन और एफसीआरए जैसे प्रस्तावों पर सरकार की रणनीति अभी स्पष्ट नहीं है।
*3* झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च; बैरिकेड उखाड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए
*4* रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ के अंदाज में नजर आया। फिल्म के किरदार जैसा लुक अपनाकर प्रदर्शन में शामिल हुए इस व्यक्ति ने कहा कि झारखंड के छात्र तब तक न झुकेंगे और न रुकेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता
*5* एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सभी आठ लोकसभा सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान महाराष्ट्र से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक करीब 15 मिनट चली।
*6* 22 जुलाई को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपनी सांसद बेटी सुप्रिया सुले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उस बैठक के बाद शरद पवार ने बताया था कि उन्होंने और सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी के साथ नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों की मांगों, किसानों की समस्याओं, जल प्रबंधन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।
*7* तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार, इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था
*8* कांग्रेस ने सोमवार को VB-G RAM G एक्ट को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह नया कानून असल में ‘रोजगार चोरी है। पार्टी ने कहा कि MGNREGA को ‘खत्म’ करने के फैसले का नुकसान अब सामने आने लगा है।
*9* विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा कल तक स्थगित, राज्यसभा में उपसभापति व खरगे बीच नोकझोंक
*10* जयपुर में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ के दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया। बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का दावा किया।
*11* राममंदिर चढ़ावा चोरी- चंपत राय फिर महासचिव की रेस में, विहिप ने क्लीनचिट दी, अयोध्या के संतों ने निर्दोष बताया; रोज महंतों से मिल रहे
*12* रिपोर्ट-परमाणु समझौता किए बिना जंग खत्म कर सकते हैं ट्रम्प, होर्मुज दोबारा खोलने की शर्त रखी, युद्ध लंबा खिंचने पर अमेरिका का फोकस बदला
*13* अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की हार के 65% चांस, हारे तो मनमानी पर रोक लगेगी, नवंबर में होनी है वोटिंग
*14* एमपी में नाले में बही कार, 7 की मौत, बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं; यूपी में गंगा का पानी हाईवे पर आया
*15* मामुली बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर




