*▶️आज के मुख्य समाचार l 06-08-2026*
🎙️संसद ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर 37 करने वाला विधेयक पारित किया।
🎙️लोकसभा ने डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड को कानूनी मान्यता देने वाला विधेयक पारित किया।
🎙️मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल शोषण सामग्री, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म की खामियों पर केन्द्र सरकार से माफी मांगी।
🎙️देश ने अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त किए जाने के सात साल पूरे होने का उत्सव मनाया; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- संवैधानिक परिवर्तनों ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया।
🎙️भारत ने इस्लामाबाद को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हिंसा समाप्त करने, आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और अवैध कब्जे वाले सभी भारतीय क्षेत्रों को तुरंत खाली करने को कहा।
🎙️कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन में तन्वी शर्मा और अनमोल खरब सहित 7 भारतीय महिला खिलाडी सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में।




