क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स – 2026 के कॉलेज राउंड का आयोजन
कानपुर नगर, बाल रोग विभाग सभागार हैलेट में आईएपी पीडियाट्रिक क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स – 2026 के कॉलेज राउंड का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 7 राउंड आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी, क्लिनिकल केस आधारित प्रश्न, विजुअल राउंड तथा रैपिड फायर राउंड सम्मिलित रहे।
इस रोचक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की क्विज मास्टर के रूप में डॉ अली शान ने अत्यंत दक्षता व प्रभावशाली ढंग से संचालन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष व सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम,. डॉ. आर. पी. सिंह, डॉ. ए. के. आर्या, डॉ यशवंत राव,डॉ. अमितेश यादव , डॉ राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान लगभग 60एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डॉ प्राची रावत एवं डॉ विवेक कुमार साहू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा विजेता व उपविजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
क्विज फॉर अंडरग्रेजुएट्स – 2026 के कॉलेज राउंड का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




