By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *!! गुरु पूर्णिमा !!* *29 – जुलाई – बुधवार*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *!! गुरु पूर्णिमा !!* *29 – जुलाई – बुधवार*
देश

*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *!! गुरु पूर्णिमा !!* *29 – जुलाई – बुधवार*

timesandspace
Last updated: 2026/07/29 at 7:54 AM
timesandspace
Share
7 Min Read
featured image
SHARE

*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

*!! गुरु पूर्णिमा !!*

*29 – जुलाई – बुधवार*

👇
==============================

*1* लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नए शिक्षा मंत्री को लेकर कांग्रेस और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर एनडीए सांसदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और इसे संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने और प्रमाण न होने पर माफी की मांग की

*2* इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। इसके बाद इन सभी मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद प्रियंका गांधी का बयान लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया। माना जा रहा है कि एनडीए सांसद इसे बयान को लेकर कांग्रेस को घेरने की योजना बना सकती है।

*3* कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की।” इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।

*4* संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा, ”प्रियंका गांधी ने जो कहा, हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से। हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। अगर आप ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए।” हालांकि इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इसका प्रमाण उपलब्ध कर देंगी।

*5* लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर ऐसा ही बयान दिया था। राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई लोग थे, लेकिन पीएम ने ऐसे व्यक्ति को चुना, जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति गलत संदेश देती है।

*6* राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया, संसद में प्रियंका ने यही बात कही; रिजिजू बोले- चरित्र हनन की कोशिश, प्रियंका ने कहा- सबूत दूंगी

*7* ‘सौ-सौ पेपर लीक कराकर आंदोलन करने चले राहुल-अखिलेश’, अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला

*8* क्या कार्रवाई की तैयारी में सरकार?: प्रह्लाद जोशी पर प्रियंका-राहुल के बयान से हंगामा, कांग्रेस-NDA आमने-सामने

*9* सुप्रीम कोर्ट की बात हमें मंजूर नहीं’: सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास बोले- सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करे सरकार

*10* अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के, हमारी मांग थी कि सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ा जाएगा, केंद्र सरकार ने इस पर सहमति भी जताई थी, अगर सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि जिनके ऊपर पहले से एफआईआर है, उन्हें मत छोड़िए तो ये हमें मंजूर नहीं है

*11* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शीर्ष नौकरशाहों के साथ बैठक में साफ कहा कि शासन का केंद्र हमेशा आम नागरिक होना चाहिए। उन्होंने मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल, स्वदेशी तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, साइबर सुरक्षा और युवाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया।

*12* पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि सरकार की हर नीति और हर फैसला आम नागरिक के हितों और उसकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए वित्त, अर्थव्यवस्था, वाणिज्य, उद्योग और प्रौद्योगिकी से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज और आगे की कार्ययोजना की समीक्षा भी की

*13* ‘मैंने नेहरू के बारे में जो कहा, उस पर आज भी कायम’; परीक्षा विधेयक पर बहस के बीच निशिकांत दुबे के बयान से बढ़ा सियासी विवाद

*14* NEET UG पेपर लीक केस- CBI ने चार्जशीट दाखिल की, इसमें 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप; NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी

*15* केंद्र डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध बनाने पर विचार करे, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान भी किया जाए

*16* शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे, एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी ad

*17* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नीट पेपर लीक के विरोध में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर वापस लेने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह सबसे अधिक प्रदर्शन मुंबई, पुणे और नागपुर में हुए थे।

*18* स्कूल में करंट लगने से 9वीं के स्टूडेंट की मौत, मैदान खाली न होने से छत पर पीटी करा रहे थे टीचर, गुजरात के सूरत की घटना

*19* चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय, केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम

*20* कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन भारत ने 2 सिल्वर जीते, गुलवीर ने 10000m दौड़, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में मेडल दिलाए; बॉक्सिंग में भी 3 पदक पक्के

*21* देशभर में बारिश, गुजरात के फैक्ट्रियों में काम रुका, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर पहुंची
===============================

You Might Also Like

ऋषि वेद व्यास जी को नमन आज उनकी जयंती पर

*सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट* 📅 बुधवार, 29 जुलाई 2026

. *जय श्री राम* *बुधवार, 29 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

*गंगाघाट गुरु पूर्णिमा से पहले गंगाघाट स्थित आनंद घाट पर CO सिटी विनी सिंह ने किया निरीक्षण *

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा,

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

27.07.2026
Daily E-paper
26.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

धर्मदेश

ऋषि वेद व्यास जी को नमन आज उनकी जयंती पर

July 29, 2026
featured image
देश

*सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट* 📅 बुधवार, 29 जुलाई 2026

July 29, 2026
featured image
राज्यदेश

. *जय श्री राम* *बुधवार, 29 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*

July 29, 2026
देश

*गंगाघाट गुरु पूर्णिमा से पहले गंगाघाट स्थित आनंद घाट पर CO सिटी विनी सिंह ने किया निरीक्षण *

July 28, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • ऋषि वेद व्यास जी को नमन आज उनकी जयंती पर
  • *सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट* 📅 बुधवार, 29 जुलाई 2026
  • *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *!! गुरु पूर्णिमा !!* *29 – जुलाई – बुधवार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?