*गंगाघाट गुरु पूर्णिमा से पहले गंगाघाट स्थित आनंद घाट पर CO सिटी विनी सिंह ने किया निरीक्षण।*
जनपद उन्नाव के गंगाघाट में गुरु पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान और मेले की तैयारियों को परखने के लिए। गंगाघाट क्षेत्र के आनंद घाट, बालूघाट का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अजय कुमार सिंह और ईओ नगर पालिका परिषद गंगाघाट शामिल रहे।
अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग और पेयजल सहित श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




