दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “राम मंदिर चंदा चोरी का मामला करोड़ों लोग जो राम जी को मानते हैं उनकी आस्था से जुड़ा प्रश्न है। लोगों को बहुत कष्ट हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही से ऐसा हुआ है। इन्होंने उनके चंदे की कोई परवाह नहीं की है…”
उन्होंने आगे कहा, “कानून से कोई पेपर लीक नहीं रुकता है। जब तक ईमानदार व्यक्ति उसे लागू करने वाले न हो और ईमानदार लोगों के ही हाथों में पेपर सेटिंग के साथ प्रिंटिंग न हो। तब तक जैसा चाहे कानून बनाइए, यह गड़बड़ी होती रहेगी।”




