. `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 19 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*28/07/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड, शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज, अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल; कुल 10 मेडल के साथ भारत 8वें स्थान पर।
*2.* बड़े रिफॉर्म की तैयारी में केंद्र सरकार, आज प्रधानमंत्री करेंगे सचिवों के साथ अहम बैठक, पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने पर जोर।
*3.* कल रात अचानक NCPI सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पहुंचे नवान्न, CM के साथ की आधा घंटा बैठक, व्यस्तता की वजह से आज दिल्ली नहीं जा रहे शुभेंदु।
*4.* आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलने वालों के लिए शुभेंदु सरकार ने शुरू की पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा योजना, 5 लाख तक का मिलेगा कैशलैश इलाज।
*5.* 24,57,600 रुपयों की स्थाई संपत्ति के साथ देश के दरिद्र मुख्यमंत्रियों में शुभेंदु अधिकारी दूसरे स्थान पर, प्रथम J&K के उमर अब्दुल्ला और तृतीय राजस्थान के भजनलाल शर्मा-ADR रिपोर्ट।
*6.* अब अभिषेक बनर्जी पर फ़र्ज़ी मेडिकल दस्तावेज के आधार पर आँख इलाज के बहाने विदेश फरार होने की चेष्टा का आरोप, राज्य मेडिकल कौंसिल से शिकायत, HC में जमा किए गए प्रिस्क्रिप्शन में डॉक्टर का नाम, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर और पता ‘गायब’!
*7.* पत्नी के प्रेमी की हत्या कर मुंबई से भागकर आया हसन नूर कोलकाता के तिलजला से गिरफ्तार।
*8.* NEET-UG उत्तीर्ण होने वाले प्रथम 100 स्टूडेंट्स का आज शाम नवान्न सभागार में सम्मान, CM शुभेंदु सौंपेंगे लैपटॉप।
*9.* प्रमोटर से 34 लाख रुपयों की रंगदारी वसूली, कसबा थाना में अभियोग, KMC वार्ड 67 के पूर्व TMC पार्षद विजनलाल मुखर्जी का बेटा सम्राट गिरफ्तार।
*10.* पुरुलिया: कभी WHO तो कभी CID अधिकारी बनकर जालसाजी, डॉक्टर की शिकायत पर शुभेंदु शर्मा नामक आरोपी युवक गिरफ्तार।
*11.* पहले निलंबन, अब पार्टी से बहिष्कृत, कांग्रेस का पूर्व विधायक अली इमरान रामज (विक्टर) पर अनुशासनहीनता पर एक्शन।
*12.* सेंट्रल एवेन्यू, गरियाहाट में लगे तस्लीमा नसरीन के बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बांग्लादेशी लेखिका ने बताया ‘अभिव्यक्ति की आजादी की जीत’, ‘निर्वासन’ के 20 साल बाद आयेंगी कोलकाता, 1 अगस्त को रवीन्द्र सदन में कट्टरवाद विरोधी कवि-साहित्यकारों के कार्यक्रम में करेंगी शिरकत।
*13.* NEET आंदोलन: बिहार व असम में रिहा होंगे सभी गिरफ्तार प्रदर्शनकारी, FIR भी होंगे वापस।
*14.* हत्या, लूट और रेप के आरोपी भी घुस गए थे CJP के प्रोटेस्ट में; 989 क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले शातिरों की हुई पहचान।
*15.* जंतर-मंतर आंदोलन: सिर्फ सरकारी FIR ही होंगी वापस, निजी शिकायतों के आधार महिला पत्रकारों से छेड़छाड़, मारपीट जैसे दर्ज मामलों में जारी रहेगी कार्रवाई।
*16.* बिहार में अब स्कूलों, जेलों और हॉस्टलों में मिलेगी सीधे किसानों की ताजा सब्जियां; वेजफेड के जरिए होगी सप्लाई।
*17.* यूपी में एक दूल्हा-तीन दुल्हनों का सच आया सामने, बोलीं- मशहूर होना चाहती थीं, 10 दिन में 3.5 लाख फॉलोअर्स बढ़े, अब पछतावा।
*18.* रूस के सैटेलाइट ईरान को दे रहे अमेरिकी सैन्य ठिकानों की जानकारी? ट्रंप बोले- पुतिन से सीधे पूछूंगा।
*19.* TATA ग्रुप को चलाने वाले एन. चंद्रशेखरन की भरी झोली, 5 साल में 685 करोड़ रुपये घर ले गए; FY26 में रिकॉर्ड कमाई।
*००००००००००००००००००००००००००*




