❣️TOP 19 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*27/07/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* आज संसद में आएगा परीक्षा सुधार बिल, किरेन रिजिजू बोले- सभी सांसद चर्चा में जरूर लें हिस्सा।
*2.* कॉमनवेल्थ गेम्स: 1) भारत को मिला चौथा पदक, वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपंडी ने जीता सिल्वर; 2) भारतीय भारोत्तोलन जादूमणि सिंह ने 65 किलो स्नैच में दिखाया दम, पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया।
*3.* 2031 तक इन्तजार करने की जरूरत नहीं, सेवाश्रय शिविर के नाम पर क्या-क्या किया, 31 जुलाई तक लोगों को देना होगा हिसाब’, स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी का अभिषेक बनर्जी को चैलेंज।
*4.* 28 अगस्त TMCP का प्रतिष्ठा दिवस, लोगों को राखी पहनाएंगे नेता-कर्मी, मेयो रोड पर गांधी मूर्ति के नीचे सभा की पुलिस से मांगी अनुमति, प्रधान वक्ता होंगी ममता बनर्जी।
*5.*’ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए सेवाश्रय शिविर का किया गया आयोजन’, अभिषेक बनर्जी पर हमलावर ऋतव्रत बनर्जी।
*6.* आसनसोल कोर्ट परिसर में मीडिया का कैमरा देखते ही ‘चोर’ की तरह भागे मोटर व्हीकल्स के कई इंस्पेक्टर, रंगदारी और घूसकांड में सहकर्मियों की गिरफ्तारी पर पहुंचे थे अदालत।
*7.* सब्यसाची दत्त घनिष्ठ नदिया की टीना भौमिक साहा की BJP MP जगन्नाथ सरकार से राणाघाट आवास पर मुलाकात, कई किलो सोना मिलने के बाद आई चर्चा में।
*8.* मरम्मत के कारण आज से 45 दिनों तक बाली ब्रिज पर वाहनों का आवागमन नियंत्रित, पुल के नीचे दिखी है दरार।
*9.* वीरभूम के सिउड़ी में चुनाव बाद हिंसा में TMC नेता ताहेरुल शेख को गिरफ्तार कर ले जाते वक्त ग्रामवासियों ने पुलिस वालों को घेरा, धक्कामुक्की के बाद आसामी को छुड़ाया, बाद में पुनः हुई गिरफ्तारी, अन्य कई भी हिरासत में।
*10.* राज्य पर कुल कर्ज 7.35 लाख करोड़ से ज्यादा, गत 10 वर्षों में कुल राजस्व का प्रायः 52% केंद्र की मदद से आया, बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य।
*11.* बिहार बंद के दौरान हिंसा, तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित होने पर 10 साल की सजा।
*12.* दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया से PM मोदी पर किए गए भद्दे पोस् फोटो-वीडियो कराए डिलीट।
*13.* ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख।
*14.*’भाई…मम्मी-पापा का ख्याल रखना’, NEET परीक्षा में कम अंक आने पर महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में छात्रा ने दी जान।
*15.* बेऊर जेल में तेज प्रताप का खाने से इनकार, सीने में दर्द के बाद अस्पताल वार्ड में शिफ्ट।
*16.* अब CJP के निशाने पर पंजाब पेपर लीक! अभिजीत दिपके बोले- रणनीति तैयार हो रही।
*17.* बेलारूस की डेंटिस्ट कैरीना को मिल सकती है एपस्टीन की 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति और 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी, मौत से पहले प्रेमिका को किया था आखिरी फोन।
*18.* बर्लिन प्राइड फेस्टिवल का संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भीड़ पर चढ़ाई थी वैन, चाकू से किया हमला, एक की मौत, 29 घायल।
*19.* भारत ने निर्यात में गाड़े झंडे, अफ्रीका और आसियान देशों में 50% से अधिक बढ़ा एक्सपोर्ट।
*००००००००००००००००००००००००००*




