. `NEWS HEADLINES`
*🕎!!..देश दुनिया..!!🕎*
*27/07/2026*
⬇️
ईरान पर सबसे बड़े हमले से पीछे हटे ट्रम्प
सेना को कार्रवाई रोकने का आदेश; अधिकारियों की चेतावनी- देश में पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी
⬇️
ईरान का दावा- जवाबी हमलों में US के 3 बड़े ठिकानों को बनाया निशाना, होर्मुज पर नया कानून ला सकता है ईरान
⬇️
नेपाल में ₹25 हजार तक के भारतीय नोट ले जाने की मंजूरी, ₹200 और ₹500 के नए नोट ही मान्य
⬇️
भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के: अगर वह रोड़े अटकाएगा तो सेनाएं तैयार: राजनाथ, रक्षामंत्री ने लद्दाख में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
⬇️
12 साल में 116 पेपर लीक, 7.5 करोड़ बच्चे प्रभावित: 19 राज्यों में पेपर माफिया, निशाने पर शिक्षक-पुलिस भर्तियां; नीट से सालों का गुस्सा फूटा
⬇️
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया: यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था; मन की बात में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी
⬇️
जंतर-मंतर पर आंदोलन खत्म, सफाई अभियान शुरू, मंच-लाउडस्पीकर हटाए गए, प्रदर्शनकारी लौटे; बैरिकैड्स सड़क किनारे किए, पुलिस भी तैनात
⬇️
राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया: शाह को चिट्ठी लिखी; CJP का सुझाव- पेपर लीक में 10 साल की सजा हो
⬇️
गुजरात, महाराष्ट्र- ओडिशा में बारिश का रेड अलर्ट: असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित, 66 मौतें; हिमाचल में लैंडस्लाइड से 134 सड़कें बंद
⬇️
राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई SIT: अयोध्या DIG, SSP भी टीम में, 2 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
⬇️
यूपी में स्कूल नदी में समाया, 100 बीघा फसल बर्बाद: बारिश से नदियां उफान पर, मेडिकल कॉलेज में घुसा पानी; 25 शहरों में अलर्ट
⬇️
लखनऊ: 30 जुलाई से बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया: दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून समेत कई रूटों पर लागू होगा आदेश, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
⬇️
जहरीली गैस से सफाई कर्मचारी और गार्ड की मौत: नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
⬇️
शामली में रंगदारी मांगने वाला शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर: जिसके भाई की हत्या की, उसी से मुकदमा लड़ने का खर्च मांग रहा था
⬇️
मुरादाबाद में करंट से दो ई-रिक्शा चालकों की मौत: बारिश में गड्ढे में फंसा ई-रिक्शा, खुले ट्रांसफार्मर से छूने पर हादसा
⬇️
मेरठः शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों पर कार्रवाई तय: 15 दिन में खुद हटाना होगा अवैध निर्माण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा
⬇️
पेपर-लीक मामले में शिक्षामंत्री को पहले ही इस्तीफा देना था: मुजफ्फरनगर में मोहर्रम की मजलिस में पहुंचे शिया धर्मगुरु बोले- छात्र आंदोलन की निष्पक्ष जांच हो
⬇️
सहारनपुर में कोर्ट मैरिज के बहाने बुलाकर युवती से मारपीट: शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया था, कोर्ट के आदेश पर 5 पर FIR
⬇️
बिजनौर: दो दिन से लापता पेंटर का नहर में मिला शव: नजीबाबाद में पत्नी ने गांव के व्यक्ति पर जताया हत्या का शक
⬇️
गैंगस्टर एक्ट के 16 साल पुराने केस में 5 दोषी: बिजनौर में तीन-तीन साल की सजा; दो आरोपी बरी




