*🌸🌾दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*👇*
*======================================25/07/2026*
*जंतर-मंतर पर पुलिस दाग रही आंसू गैस के गोले, प्रदर्शकारियों ने फेंके पत्थर और पानी की बोतल*
*मोहन भागवत बोले- नई पीढ़ी से तनाशाही नहीं, बातचीत करें, हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता*
*1* जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारियों के बीच अचानक हुई धक्का-मुक्की के बाद कई लोग इधर-उधर भागने लगे। पार्क होटल के सामने संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग के टी-प्वाइंट पर झड़प हुई है
*2* पटना, भागलपुर, छपरा… बिहार के कई शहरों में बवाल, पुलिसवालों पर पथराव, कई प्रदर्शनकारी भी जख्मी
*3* फेक खबर के 400 से अधिक हैंडल की पहचान, युवती की मौत का दावा झूठा’; पुलिस बोली-पाक से भी कनेक्शन
*4* कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
*5* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ कुछ छात्र भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और इन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
*6* राहुल गांधी बोले- प्रधान को पद से हटना ही होगा, सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं
*7* पिता असम सरकार में NDA के मंत्री, बेटी Gen Z छात्र प्रदर्शन में हुई शामिल; चर्चा में दिबिशा महंता
*8* आज बिहार बंद है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हंगामे के अगले दिन पटना में हुए भारी उपद्रव की कड़ी में आज वामपंथी छात्र संगठनों के बंद को पहले वामदलों ने फिर पूरे महागठबंधन से समर्थन दिया है। इसको लेकर प्रदेशभर में छात्रों की भीड़ सड़क पर उतर आई है। छात्र समूह में नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, पटना में तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया है।
*9* वैष्णो देवी यात्रा 7 दिन बाद फिर शुरू, पुराने रास्ते से रवाना हुए श्रद्धालु; बैटरी कार और ताराकोट मार्ग फिलहाल बंद
*10* ट्रम्प बोले- चीन-रूस जंग में आए तो अंजाम बुरा होगा, पुतिन-जिनपिंग ने मुझे यकीन दिलाया, वे ईरान को हथियार नहीं देंगे
*11* दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग, अंतरिक्ष में 20 सैटेलाइट भी तैनात किए, मस्क की कंपनी का मिशन
*================================*




