By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: अत्याधुनिक साज़ सज्जा और आकर्षणों के साथ निकली 31वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > अत्याधुनिक साज़ सज्जा और आकर्षणों के साथ निकली 31वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Uncategorized

अत्याधुनिक साज़ सज्जा और आकर्षणों के साथ निकली 31वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

timesandspace
Last updated: 2026/07/17 at 5:24 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE

अत्याधुनिक साज़ सज्जा और आकर्षणों के साथ निकली 31वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
मनोकामना पूर्ति हेतु कई हज़ार श्रद्धालुओं ने खींचा रथ का रस्सा
मनमोहक झांकियों और प्रस्तुतियों के साथ झूमते नाचते रहे श्रद्धालु
उन्नाव। सार्वजनिक श्री श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति के तत्वावधान में 31वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा अत्याधुनिक साज़ सज्जा और भव्यता के साथ निकाली गयी। अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रबंधक निर्भय निगम, महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, पूर्व सभापति पैक्स पेड रश्मि गुप्ता, संरक्षकों राजन मिश्रा, प्रथम श्रीवास्तव, मंत्री मनोज निगम, मीडिया प्रमुख डॉ मनीष सेंगर, अशोक रस्तोगी, संजीव गुप्ता राजा आदि ने दीनेश्वर मंदिर प्रांगण में पूजन अर्चन हवन कर श्रीकृष्ण बलदाऊ और सुभद्रा जी की मूर्तियों को विराट और अद्भुत साज़ सज्जा के साथ तैयार किए गए रथ पर विराजमान कराया। जिलाध्यक्ष भाजपा अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती श्वेता मिश्रा, शशांक शेखर सिंह सनी, प्रवीण मिश्रा भानू, विमल द्विवेदी व कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य रथ पर आरती के उपरांत रथ का रस्सा खींच कर यात्रा को आगे बढ़ाया। कई हज़ार श्रद्धालुओं ने रस्सा खींच कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए अर्ज़ी लगायी। संस्थापक व मुख्य सेवायत कृष्ण प्रिय मोती श्याम के कुशल मार्गदर्शन में यात्रा गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आई बी पी चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर मोती नगर, क्लासिक लॉन के समीप सम्पन्न हुयी। संयोजक भानु प्रताप सिंह एवम कर्णधार विवेक गुप्ता संरक्षकों राम तनेजा, अमित निगम लोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता गुड्डू, राजेश दुबे, शिवम पटेल, व्यापारी नेताओं रजनीकांत श्रीवास्तव, अखिलेश आवस्थी, अमित मिश्रा, संजय गुप्ता, राजकुमार यज्ञसेनी, अरविंद वर्मा, प्रतीक चौरसिया, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, श्रवण राजपाल, डॉ संजय मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव शंकर, एडवोकेट राकेश सिंह, पूर्व पालिकाअध्यक्ष राम चन्द्र गुप्ता, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम आदि ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का समन्वयन किया। जगन्नाथ मंडल, बलदेव मंडल और सुभद्रा मंडल सहित गगनचुम्बी बहुरंगे झंडों ले मध्य, रथ यात्रा में बड़ी संख्या में आकर्षक स्वचालित झांकियों, दिल्ली कानपुर वृंदावन के कलाकारों की विशेष नृत्य प्रस्तुतियों, डांडिया मंडल, लिल्ली घोड़ी, ढोल-नगाड़ों, भव्य बैंड-बाजों, शानदार डी जे ऑन व्हील, डी जे ट्रालियों एवं आकाशीय आतिशबाजी, पुष्प और इत्र वर्षा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा दर्शन कर भक्तों ने पुण्य लाभ प्राप्त करते हुए बार बार भगवान जगन्नाथ के जयकारों से अपने उत्साह और भक्तिभाव का प्रदर्शन झूमते नाचते हुए किया। पूरे मार्ग में अनगिनत प्रसाद और भंडारों के स्टाल्स पर श्रद्धालुओं ने पकवान प्रसाद चखा। निर्धारित स्थानों पर रथ को विश्राम देते है श्रद्धालुओं को आरती करने का अवसर प्राप्त हुआ। जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगियों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और बैज धारण कराकर सम्मानित किया गया। रथ के पीछे प्रसाद वितरण राहुल गुप्ता, अमित चौरसिया और राजा गुप्ता ने किया।एतिहासिक रूप से सफल यात्रा हेतु, समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जनपदवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

*शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

*पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मरीजों को बांटे फल, युवा मोर्चा की ओर से युवाओं ने किया रक्तदान।*

NEWS HEADLINES` *🕎मुख्य समाचार l 17-09-2026*

NEWS HEADLINES` *17/09/2026* *🕎17 सितंबर 2026 – टॉप 20 देशवार🕎*

`NEWS HEADLINES` *❣️TOP 5 BREAKING NEWS*❣️ *17/09/2026*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

*शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

September 18, 2026
Uncategorized

*पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मरीजों को बांटे फल, युवा मोर्चा की ओर से युवाओं ने किया रक्तदान।*

September 17, 2026
featured image
Uncategorized

NEWS HEADLINES` *🕎मुख्य समाचार l 17-09-2026*

September 17, 2026
featured image
Uncategorized

NEWS HEADLINES` *17/09/2026* *🕎17 सितंबर 2026 – टॉप 20 देशवार🕎*

September 17, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
  • 💁🏻‍♂️*18 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
  • *✴️प्रातःसमाचार✴️* *🙋‍♂️शुक्रवार, 18 सितंबर 202* ⚡*बड़ी खबर*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?