💫 *हरियाणा सुप्रभात समाचार*
*रविवार , 12 जुलाई 2026*
*शिक्षा एवं कॉलेज अपडेट*
▪️ हरियाणा के सभी कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन है, छात्र निर्धारित समय तक अपना फॉर्म भर सकते हैं
▪️ मुख्यमंत्री की ‘सुपर-100’ योजना में 100 सीटों की बढ़ोतरी की गई है, सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई
▪️ भिवानी के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में बीए व बीएससी कोर्स के लिए 1600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इस बार दाखिले का रिकॉर्ड बना
▪️ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में ‘नॉट वाली टाई’ पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए
🌧️ मौसम व प्रशासनिक अलर्ट
▪️ पूरे हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई गई
▪️ अंबाला, पंचकूला व यमुनानगर में नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, प्रशासन सतर्क
▪️ कैथल में ड्रेनों की सफाई के बाद 40 गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद
▪️ फतेहाबाद व सिरसा क्षेत्र में बारिश के बाद तेज धूप से उमस में बढ़ोतरी दर्ज
▪️ सभी जिलों के उपायुक्तों को जलभराव की स्थिति से निपटने हेतु पंपिंग सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश जारी
▪️ ‘जल सुरक्षित हरियाणा’ परियोजना के तहत भूजल सुधार के लिए विश्व बैंक द्वारा ₹4000 करोड़ की सहायता स्वीकृत
🏙️ *प्रमुख जिला व स्थानीय खबरें*
🔸 गुरुग्राम के DLF फेज-3 क्षेत्र में 5000 से अधिक अवैध PG व कमर्शियल संपत्तियों को सील करने का अभियान जारी
🔸 पानीपत में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार
🔸 महेंद्रगढ़ में सिसोठ कॉलोनी को नगर पालिका में शामिल करने के लिए सर्वे की तैयारी
🔸 फतेहाबाद के जाखल जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए
🔸 फरीदाबाद में मामूली विवाद को लेकर डिलीवरी बॉयज के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जांच जारी
🔸कुरुक्षेत्र में ट्रक ड्राइवर हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नामजद किया
⚙️ *विकास, रोजगार व अन्य अपडेट*
🔹 हरियाणा में ‘पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0’ अभियान शुरू, भूमि व राजस्व प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है
🔹 राज्य में सभी सरकारी नियमों व नीतियों के लिए केंद्रीकृत डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल तैयार किया गया
🔹 25 जुलाई को वरिष्ठ व कनिष्ठ स्टेनोग्राफर की विभागीय परीक्षा आयोजित होगी, शेड्यूल जारी
🔹 गुरुग्राम को 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के लिए चुना गया, तैयारियां शुरू
🔹 सिवानी में ‘खादी रोजगार उत्सव’ का आयोजन कर ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया
🔹 संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक में पात्र कर्मचारियों को जल्द ऑफर लेटर देने पर जोर
🔹 हरियाणा पुलिस द्वारा ड्रग तस्करों की ₹30 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज, नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज
🔹 सिरसा में रोडवेज से जुड़ी शिकायत पर CM विंडो के माध्यम से जांच प्रक्रिया शुरू
🔹 पलवल में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने संबंधित वाहन जब्त किया
*थाम सब राजी रहो , खूब मौज करो… 🎉*




