उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता पद का अन्तिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें डी-ए.वी.कालेज, कानपुर से संस्कृत विषय की शोधछात्रा अंजू द्विवेदी ने संस्कृत-प्रवक्ता पद पर बालिका वर्ग हेतु प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्रा साक्षी अग्रवाल ने भी बालिका वर्ग में प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त किया है । महाविद्यालय की अन्य छात्र। सोनी देवी (शिक्षाशास्त्र विभाग) एवं अर्चना पाल ( समाजशास्त्र विभाग ) का भी चयन हुआ है। छात्राओं की इस सफलता पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है और सभी गौरवान्वित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मनोज जौहरी ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन एवं अपना शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर कालेज के चीफप्राक्टर प्रो.लोकेश सक्सेना, प्रो.विनोद कुमार पाण्डेय, प्रो.आर. एस. यादव, डॉ राजन दीक्षित, डा.सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा.सवितुर प्रकाश गंगवार आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।




