*करोड़ों के साइबर फ्रॉड का राज खुला, एक आरोपी गिरफ्तार*
*डिस्ट्रीक हेड राहुल द्विवेदी*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश)*
*कानपुर कमिश्नरेट के कल्याणपुर थाना पुलिस ने करीब ₹4.93 करोड़ के साइबर फ्रॉड और अवैध बैंक लेन-देन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ वर्मा (28) को आईआईटी कानपुर नगर गेट के पास से दबोचा गया।*
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डोनेशन के नाम पर पीड़ित को झांसे में लेकर उसका मोबाइल और बैंकिंग एक्सेस हासिल किया। मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल कर खाते का नियंत्रण अपने कब्जे में लिया और विदेशी हैंडलरों व साथियों की मदद से करोड़ों रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।*
*गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वनप्लस मोबाइल, 95 सिम कार्ड (जियो, एयरटेल व वीआई) और ₹220 नकद बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे साइबर नेटवर्क की तलाश में जुटी है।*
*शातिर अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार करने में अतिरिक्त थाना प्रभारी रईस अहमद,उप निरीक्षक रोहित दुबे एवं सहयोगी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही!*




