वीरेंद्र गुलाटी नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन चुने गए
कानपुर नगर, नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन पद पर श्री वीरेंद्र गुलाटी जी (कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष) को सर्वसम्मति से आज चेयरमैन चुना गया
नानचाकू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर द्वारा उनको शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव बाबुल वर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कुमार पुरी उत्तर प्रदेश के महासचिव योगेन्द्र कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश की कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, नरेश पंजाबी ,ऐ के श्रीवास्तव ,नरेश वरमानी, अनूप कुशवाहा, यशपाल सचान, शुभ आशीष भट्टाचार्य, अशोक गांधी, कानपुर के चेयरमैन अंश चंदेल ,आशुतोष गुप्ता एवं अथर्ववीर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। चेयरमैन का पदभार ग्रहण करने के बाद वीरेंद्र गुलाटी जी ने नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश को हर संभव मदद करने और उत्तर प्रदेश में नानचाकू खेल को शिखर पर ले जाने का आश्वासन दिया और सभी पदाधिकारी सहित उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
हरिओम की रिपोर्ट




