💁🏻♂️*10 जुलाई, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 फिर भड़की जंग के बीच, *सुपुर्द-ए-खाक हुए खामेनेई*, ईरान के बुशेहर और कोनारक में तेज धमाके, हमलों के बीच ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर की बात
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में कल से मानसून के कमजोर होने के संकेत, बारिश के लिए तरसे उदयपुर में कल दिन में तापमान 32 और रात को 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35.2, राजसमंद@34.5
🔸 डूंगरपुर: पहली बारिश में *स्कूल में बरामदे की छत का प्लास्टर गिरा*, क्लास में होने से बाल-बाल बचे छात्र, आसपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल (राउप्रावि) गोठमहुड़ी की घटना
🔸 उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र के गोकुल विलेज में *सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चुराई, दो आरोपी गिरफ्तार*
🔸 *ऑस्ट्रेलिया से आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगे पीएम मोदी*, ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे, दोनों देशों के बीच होगी ट्रेड डील
🔸 बंगाल: *भाजपा ज्वाइन करते ही टीएमसी के तीनों बागी सांसदों को मिला इनाम*, बनाए गए राज्यसभा उम्मीदवार
🔸 क्रिकेट मैच में बैट्समैन के हाथ से *छूटा बैट, फील्डर के सिर पर लगा; मौत*, यूपी के भदोही की घटना
🔸 गुजरात: *सूरत में जल प्रलय*, बाढ़ से 14 लोगों की मौत
🔸 हरियाणा: *गुरुग्राम के सुशांत लोक में आधी रात एनकाउंटर*, दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर
🔸 *पाकिस्तान को 375.9 मिलियन डॉलर का फंड देगा विश्व बैंक*, बोर्ड ने दी मंजूरी
🔸 वेनेजुएला भूकंपः *बिना पहचान बताए ही प्रशासन ने दफना दिए 300 शव*, घिरी सरकार
🔸 2026 का *सबसे बड़ा IPO लॉन्च करेगा एसबीआई फंड्स*,14 जुलाई से खुलेगा इश्यू; ₹11,693 करोड़ जुटाने का टारगेट
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: भारतीय शादियां अब नहीं रहीं, सिर्फ “दो दिलों का मिलन” बल्कि इंटरनेशनल टूरिस्ट पैकेज गई हैं बन, ज्वाइन माई वेडिंग और देसी डिस्कवरीज जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से अब विदेशी मेहमान टिकट खरीदकर रहे हैं बारात में ऐसे नाच, जैसे दूल्हे के हों लंगोटिया यार, रंग रहे हैं हल्दी में, पनीर टिक्का खाते हुए पूछ रहे हैं “दूल्हा है कौन?”, असली रिश्तेदार कन्फ्यूजन में रहने लगे है मौन, सामने वाला है कनाडा वाला मौसेरा भाई या है कैलिफोर्निया से आया हुआ टिकटधारी टूरिस्ट, शादी में अब कुछ यूं हो रहा है परिचय “ये हैं हमारे फूफा जी और ये ₹18,000 वाले प्रीमियम गेस्ट”, लोग कस रहे तंज पहले आते थे बिन बुलाए मेहमान, अब आते हैं ऑनलाइन पेमेंट के साथ श्रीमान, न दूल्हा अपना, न दुल्हन से पहचान, जल्द ही कार्ड पर होगा ये फरमान, ‘रिश्तेदारों की एंट्री फ्री, विदेशी मेहमानों के लिए अर्ली बर्ड डिस्काउंट महान!’
🔸 राजस्थान हाईकोर्ट के *जज अब रिटायरमेंट या ट्रांसफर पर सस्ती दरों में खरीद सकेंगे फर्नीचर-इलेक्ट्रॉनिक सामान*, गद्दे, कालीन, पर्दे मुफ्त ले जाने की अनुमति
🔹 क्रिकेट: ब्रिस्टल टी20 में *इंग्लैंड ने भारत को नौ विकेट से रौंदा*, 5 मैच की सीरीज में ली 3-0 की अजेय लीड
🔹 फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप 2026: *सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी फ्रांस*, मोरक्को को 2-0 से रौंदा




