सीएसए के दीक्षांत समारोह में 372 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
– 33 को विभिन्न पदकों से किया जाएगा सम्मानित
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी करेंगी।
प्रेस वार्ता में कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार कुल 372 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 69 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि,179 को बीएससी कृषि, बीएससी उद्यान 28, बीएससी फॉरेस्ट्री के 19 तथा विश्वविद्यालय 10 को बीएससी कम्युनिटी साइंस, 52 को बीटेक की विभिन्न शाखाओं में तथा 8 को बीएफएससी,7 बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी की डिग्री दी जाएगी। कुलपति डॉ गुप्ता ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 33 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विभिन्न पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें 14 पदक मेधावी छात्राओं को और 19 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। यह विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुलसचिव श्रीमती रेनू सिंह ने बताया कि 9 लोगों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 9 लोगों को विश्वविद्यालय रजत पदक, 9 लोगों को विश्वविद्यालय कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। जबकि 6 लोगों को प्रायोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अर्थ नियंत्रक श्री संजय राय सहित सभी अधिष्ठाता, निदेशक गण एवं विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




